For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चैंपियंस ट्रॉफीः पहले ही मैच में लगी रिकॉर्डस की झड़ी

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के पहले मैच में बाजी इंग्लैंड ने मारी लेकिन दोनों टीमों ने कई शानदार रिकॉर्ड बनाए हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के पहले मैच में इंग्लैंड ने बांग्लादेश को हराते हुए कई रिकॉर्ड बना डाले। हालांकि रिकॉर्ड बनाने के मामले में अकेले इंग्लैड अकेली टीम नहीं रही। बांग्लादेश ने भी कई शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किए।

ये रहे पहले मैच के रिकॉर्डः-
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार 306 रनों के लक्ष्य को किसी टीम ने चेस किया है। इससे पहले
2- 2013 में श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ इसी स्टेडियम (ओवल) में 294 रनों के लक्ष्य को हासिल किया था।
3- 1998 में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड के ही खिलाफ ढाका में 282 रनों के लक्ष्य को हासिल किया था।
4- 2006 में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में 273 रनों के लक्ष्य को हासिल किया था।

बाग्लादेश की तरफ से शतक लगाने वाले तमीम इकबाल ने 2015 के विश्वकप के बाद 28 इनिंग्स में 5 शतक बनाए हैं। जबकि इससे पहले 140 इमिंग्स में उन्होंने केवल 4 शतक ही बनाए थे। तमीम इकबाल के 128 रन किसी भी बांग्लादेशी खिलाड़ी का चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वोच्च स्कोर है। इसके साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ और इंग्लैंड में भी ये सर्वोच्च स्कोर है।

- एशिया के बाहर वनडे में शीर्ष आठ टीमों के खिलाफ बांग्लादेश का 305/6 सर्वोच्च स्कोर है। यह इंग्लैंड के खिलाफ और इंग्लैंड में बांग्लादेश का सर्वोच्च स्कोर भी है।
- तीसरी बार इंग्लैंड के जेक बॉल ने 11 एकदिवसीय मैचों में 80 से अधिक रन खर्च किए हैं।

- जो रुट वनडे में 10 शतक पूरे करने वाले इंग्लैंड के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ट्रेस्कोथिक (12) और मॉर्गन (10) थे। रूट ने 84 पारियों में 10 शतक जड़े हैं। इससे पहले सबसे कम पारियों में 10 शतक जड़ने का कारनामा करने वाले बल्लेबाजों में डिकॉक, अमला, कोहली का नाम आता है।
-रूट के 133 रन इंग्लैंड के किसी भी खिलाड़ी का व्यक्तिगत रूप से चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वोच्च स्कोर है।
-2015 की शुरूआत से इंग्लैंड ने 25वीं बार 300+ स्कोर बनाया है। तीन साल के अंतराल में किसी भी टीम का शानदार प्रदर्शन है। इससे पहले केवल भारत ने 2007 से लेकर 2009 तक 23 बार 300 प्लस का रन बनाएथे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+