For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Highlights: बारिश ने खराब किया मैच रोमांच, हाथ मलते रह गए कीवी

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के दूसरे मुकाबले पर बारिश का ग्रहण लगा। चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा मैच बिना नतीजे के हुआ रद्द। पढ़ें मैच का हाईलाइट।

वनडे विश्वकप 2015 के फाइनल के हार का बदला लेने उतरी न्यूजीलैंड ने शनादार बल्लेबाजी करते हुए 45 ओर में 291 रन बनाए। हालांकि बारिश के कारण प्रभावित मैच में दोनों टीमों को 46-46 ओवर खेलने के लिए दिए गए थे। लेकिन किवीज पूरे 46 ओवर भी नहीं खेल पाए और 45 ओवर में ऑलआउट हो गए।

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की तरफ से ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने 26 रन बनाए। उन्हें हेजलवुड ने मैक्सवेल के हाथों कैच लपकवाकर पवेलियन भेजा। इसके अलावा ल्यूक रॉन्की ने 3 छक्कों और 9 चौकों की सहायता से तेजी से 43 गेंदों में 65 रन बनाए। रॉस टेलर ने भी 46 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियमसन ने 97 गेंदों में 8 चौकों और 3 छक्कों की मददे से 100 रन बनाए।

इनके अलावा न्यूजीलैंड का कोई बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के आगे नहीं टिक सका। नील ब्रॉम (14), नीशाम (6), कोरी एंडरसन (8), मिशेल सैंटनर (8), एडम मिलने (11), बोल्ट (0) और टिम साउदी 0 पर नाबाद रहे।

ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने 52 रन देकर 6 विकेट झटके। 46 ओवर के खेल में 45वें ओवर में 3 विकेट लेकर हेजलवुड ने न्यूजीलैंड को को 291 पर ही ऑलआउट कर दिया। जॉन हेस्टिंग्स ने 69 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा पैट कमिंस के खाते में भी 1 विकेट आया।

हालांकि न्यूजीलैंड से मिले 292 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरने से पहले ही एक बार फिर बारिश शुरू हो गई और फिर डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक लक्ष्य संशोधित किया गया। संशोधन के बाद ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 33 ओवर में 235 रन बनाने थे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने अपना पहला विकेट छठे ओवर की पहली ही गेंद पर वार्नर के रूप में खो दिया। वार्नर ने केवल 18 रन ही बनाए। वार्नर को बोल्ट ने आउट किया। इसके बाद एरॉन फिंच 8 रन बनाकर चलते बने। फिंच को मिलने ने पवेलियन भेजा। फिंच के अलावा तेजी से रन बनाने क चक्कर में मोइसिस हनेरीकस भी मिलने का शिकार हो गए। हेनरीकस ने 14 गेंदों में 18 रन बनाए।

हेनरीकस के आउट होते ही एक बार फिर बारिश आ गई। तब तक ऑस्ट्रेलिया ने 9 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 53 रन बना लिए थे। हालांकि इस बार बारिश नहीं रुकी और मजबूरन मैच को बिना किसी नतीजे के रद्द करना पड़ा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+