For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Highlights: 'फेवरेट' इंग्लैंड को हराकर पाकिस्तान ने ऐसे रचा इतिहास

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जवाब में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान इंग्लैंड की टीम 49.5 ओवर में 211 रनों पर ढेर हो गई। पाकिस्तान ने जीत के लिए मिले 212 रनों के लक्ष्य को 37.1 ओवर में हासिल कर फाइनल का टिकट कटा लिया।

न चले स्टोक्स, मोर्गन और रूट
इंग्लैंड ने जैसन रॉय की जगह जॉनी बेयरस्टो को टीम में शामिल किया था। ओपनिंग करने आए एलेक्स हेल्स और जॉनी बेयरस्टो ने शानादर शुरूआत की। हालांकि इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं बना पाया। इंग्लैंड के लिए जो रूट ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में पहली बार खेल रहे जॉनी बेयरस्टो ने भी 43 रन की पारी खेली। इसके अलावां इंग्लिश कप्तान इयॉन मोर्गन ने 33 और बेन स्टोक्स ने 34 रनों रन बनाए। इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज इस महामुकाबले में बड़ी पारी खेलने में असफल रहा। इसके अलावा केवल मोइन अली ही दहाई का आंकड़ा छूने में कामयाब रहे उन्होंने 111 रन बनाए। बाकी सभी बल्लेबाज इससे पहले ही पवेलियन लोट गए।

हसन अली ने ढाया गेंद से कहर
पाकिस्तान के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। हसन अली ने 10 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा डेब्यू कर रहे रुमान रईस ने 43 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। जुनैद खान को भी 2 सफलताए मिलीं। शादाब खान के खाते में 1 विकेट आया।

पाक के ओपनर ने लिखी जीत की इवारत
जीत के लिए 212 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को कभी भी परेशानी नहीं हुई। पाकिस्तान की पारी के दौरान कभी लगा ही नहीं कि ये वही पिच है जिस पर इंग्लैंड का दमदार बल्लेबाजी क्रम ढह गया था। पाकिस्तान के लिए ओपनिंग करने आए अजहर अली और फखर जमान ने शानादर बल्लेबाजी की। दोनों ने पहले विकेट ले लिए 118 रनों की साझेदारी की। पाकिस्तान को पहला झटका 118 के स्कोर पर 22वें ओवर में लगा। फखर जमान को आदिल रशीद की गेंद पर विकेट कीपर जोस बटलर ने स्टंप आउट किया। जमान ने 58 गेंदों में 57 रन बनाए।

केवल दो ही बल्लेबाज आउट हुए और पाक ने रच दिया इतिहास
इसके बाद दूसरा विकेट और आखिरी विकेट अजहर अली के रूप में गिरा। अजहर अली 100 गेंदो में 76 रन बनाकर जैक बाल की गेंद पर बोल्ड हो गए। हालांकि इसके बाद पाकिस्तान ने अपना कोई विकेट भी नहीं खोया। अंत में बाबर आजम 38 और हफीज 31 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान ने 212 रनों के लक्ष्य को 37.1 ओवर में हासिल कर फाइनल का टिकट कटा लिया। इंग्लैंड की तरफ से कोई भी बॉलर कमाल नहीं कर सका।

तो अब भारत से होगा पाक का मुकाबला?
जैक बॉल और आदिल रशीद को केवल एक-एक विकेट मिला। हसन अली को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पाकिस्तान पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा है। वहीं अपने तीनों लीग मैच जीतने वाली इंग्लैड के लिए ये मैच एक तरफा साबित हुआ। अब पाकिस्तान का मुकाबला 18 जून को भारत बनाम बांग्लादेश के बीच मैच की विजेता टीम से होगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+