For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Highlights: टीम इंडिया ने बांग्ला शेरों को ऐसे किया ढेर, अब पाक की बारी

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 264 रन बनाए। जीत के लिए मिले 265 रनों के लक्ष्य को भारत ने एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

चला भुवी का जादू, ढेर हुए बांग्ला शेर
बांग्लादेश को पहला झटका पहले ही ओवर में लगा। भुवनेश्वर कुमार ने सौम्य सरकार को बोल्ड कर पवेलियन भेजा। हालांकि उसके बाद तमीम इकबाल और मुश्फिकुर रहीम ने तीसरे विकेट के लिए 159 रन जोड़ बांग्लादेश को शानदार शुरूआत दी। इकबाल ने गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 70 रन बनाए। ​इसके अलावा मुश्फिकुर ने 85 गेंदों में 4 चौकों की बदौलत 61 रन जोड़े। महमुदुल्लाह ने 21 और मशरफे मुर्तजा ने 26 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा सब्बीर रहमान ने 19 रन बनाए। मोसाद्देक हुसैन ने 15 रन बनाए। पिछले मैच में शतक लगाने वाले ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने 15 रन बनाए। कप्तान मोर्ताज 30 और तस्किन अहमद 10 रन बनाकर नाबाद रहे।

बूम-बूम बुमराह ने किया कमाल
भारत की तरफ से लगभग सभी गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। भुनेश्वर कुमार ने 10 ओवर में 53 रन देकर 2 विकेट झटके। जस्प्रीत बुमराह सबसे ज्यादा किफायती गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट झटके। इसके अलावा पार्ट टाइम बॉलर का रोल निभा रहे केदार जाधव ने गजब की गेंदबाजी की। जाधव ने 6 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट झटके। एक विकेट रविंद्र जडेजा को मिला।

धवन-रोहित की जोड़ी कर रही है रनों की बरसात
जीत के लिए मिले 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने तूफानी शुरुआत की। शानदार फॉर्म में चल रहे शिखर धवन ने रोहित शर्मा के साथ एक बार फिर से 50 से अधिक रनों की पार्टनरशिप की। धवन हालांकि अपने अर्धशतक से चूक गए और 46 रन बनार कप्तान मोर्तजा का शिकार हुए। इसके बाद बैटिंग करने आए कप्तान विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर बांग्लादेश के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। रोहित शर्मा जहां 129 गेंदों में 123 रन बनाकर नाबाद रहे तो वहीं कप्तान विराट कोहली 78 गेंदों में तूफानी अंदाज में 96 रन बनाकर नाबाद रहे।

रोहित-विराट ने बिना किसी डर के जिताया
रोहित ने अपनी पारी के दौरान 15 चौके व 1 छक्का लगाया तो वहीं कप्तान विराट कोहली ने 13 चैके जड़े। भारत ने 40.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित शर्मा को उनकी शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसी के साथ डिफेंडिंग चैंपियन भारत फाइनल में पहुंच गया है। अब उसका मुकाबला रविवार को चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। पाकिस्तान मेजबान इंग्लैंड को हराकर पहली बार फाइनल में पहुंची है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+