For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Highlights: ऑस्ट्रेलिया बाहर, बांग्लादेश अंदर, इंग्लैंड ने किया टॉप

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट खोकर 277 रन बनाए।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट खोकर 277 रन बनाए। जवाब में मेजबान इंग्लैंड ने 40.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। अंत में फैसला डकलर्थ लुईस नियम के मुताबिक हुआ जिसमें इंग्लैंड ने ये मुकाबला 40 रन से जीता। इसी के साथ सेमीफाइनल में बांग्लादेश का खेलाना तय हो गया है।



फिंच की फिफ्टी ने ऑस्ट्रेलिया को संभाला
करो या मरो मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत करने आए डेविड वार्नर और ऐरॉन फिंच की जोड़ी उतरी ने सधी हुई शुरूआत की। लेकिन वार्नर फिर एक बार टिक नहीं सके। 25 गेंद में 21 रन बनाने के बाद वार्नर वुड की गेंद पर विकेटकीपर को कैच दे बैठे।

वार्नर के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान स्टीव स्मिथ ने ऐरोन फिंच के साथ पारी को संभाला। हालांकि पचासा जड़ने के बाद फिंच 68 के स्कोर पर स्टोक्स की गेंद पर कप्तान मॉर्गन को कैच दे बैठे। इसके बाद हेनरिक्स ने थोड़ा संभल कर खेला लेकिन ज्यादा देर तक टिक नहीं सके और 28वें ओवर में राशिद की गेंद पर आउट हो गए।

अर्धशतक के बाद स्मिथ ने छोड़ा कंगारू पारी का साथ
इसक बाद नंबर आया कप्तान स्मिथ का, स्मिथ अर्धशतक पूरा करने के बाद वुड का शिकार बने। 56 रन बनाकर स्मिथ पवेलियन लौट गए। इसके बाद मैक्सवेल को भी वुड ने ही आउट किया। मैक्सवेल ने 20 रन बनाए। मैक्सवेल के बाद बल्लेबाजी के लिए आए विकेट कीपर मैथ्यू वेड केवल 2 रन बनाकर चलते बने।इसके बाद मिचेल स्टार्क बिना काता खोले आउट हो गए। इसी ओवर में राशिद ने पेट कमिंस को भी पवेलियन भेज दिया।

इसके बाद एडम जांपा वुड की गेंद पर बोल्ड हो गए। जांपा भी अपना खाता नहीं खोल सके। हालांकि एक छोर से विकेट गिरते रहे लेकिन दूसरे छोर पर ट्रेविस हेड ने पारी को संभाले रखा। हेड ने नाबाद 71 रन बनाए। इसके अलावा जोश हेजलवुड 1 रन बनाकर रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की तरफ से राशिद और वुड ने 4-4 विकेट हासिल किए। वहीं 1 विकेट बेन स्टोक्स को मिला।

इंग्लैंड की शुरूआत ऑस्ट्रेलिया से भी खराब रही
ऑस्ट्रेलिया से मिले जीत के लिए 278 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरूआत बेहद खराब रही। 35 रन के स्कोर पर उसके तीन बल्लेबाज आउट हो गए। हालांकि उसके बाद इंग्लैंड ने खुद को संभाला और तेजी से रन बटोरे। इंग्लैंड को पहला झटका पहले ही ओवर में लगा। दरअसल पिछली कई पारियों में फ्लॉप चल रहे जैसन रॉय एक बार फिर नाकाम रहे। रॉय पारी की दूसरी ही गेंद पर स्टार्क की गेंद पर एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद दूसके ओवर में हेजलवुड ने दूसरे ओपनर एलेक्स हेल्स को चलता किया।

रूट-मोर्गन ने इंग्लैंड के रन रेट को दौड़ाया
हालांकि दो विकेट जल्दी गंवाने के बाद रूट और मॉर्गन ने तीसरे विकेट के लिए तेजी से रन बनाने की कोशिश की, लेकिन छठे ओवर में हेजलवुड ने रूट को चलता किया। रूट ने केवल 15 रन बनाए। हालांकि यहां से इंग्लैंड ने गियर बदला और फिर मुड़कर वापस नहीं देखा। चौथे विकेट के लिए मॉर्गन और स्टोक्स के बीच 159 रन की साझेदारी हुई। हालांकि फिफ्टी जड़ने के बाद 32वें ओवर में मोर्गन रन आउट हो गए। उन्होंने 87 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड फिर रफ्तार पकड़ी और बेन स्टोक्स ने फिर एक बार कमाल दिखाया।

आईपीएल से चालू स्टोक्स के बल्ले ने एक बार फिर पकड़ी रफ्तार
स्टोक्स ने न केवल अपना चैंपियंस ट्रॉफी का पहला शतक लगाया बल्कि इंग्लैंड के रन रेट को तेजी से आगे बढ़ाए रखा। हालांकि एक बार फिर बारिश ने मैच में खलल डाला और अंत में फैसला डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक करना पड़ा। इंग्लैंड ने अंत में ये मुकाबला 40 रनों से जीत लिया। इंग्लैंड के लिए शतक बेन स्टोक्स 102 रन और जोस बटलर 29 रन बनाकर नाबाद रहे। मैच रुकने से पहले इंग्लैंड ने 40.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने 2 और मिशेल स्टार्क ने एक विकेट लिया।

साफ हुई ग्रुप ए के सेमीफाइनलिस्ट की तस्वीर
शुक्रवार को न्यूजीलैंड को हराकर बड़ा उलटफेर करने वाले बांग्लादेश के लिए एक गजब का मौका मिला। जी हां, दरअसल पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी खेल रहा बांग्लादेश सेमीफाइनल में पहुंच गया है। बांग्लादेश को सेमीफाइनल में अब ग्रुप बी की टॉप टीम से भिड़ना होगा। इंग्लैंड पहले से ही सेमीफाइनल में पहुंची हुई है और अब वह टॉप पर है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+