For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Highlights: सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड

न्यूजीलैंड को 87 रनों से हराकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। पढ़ें कैसे ब्लैक कैप्स ने इंग्लैंड के आगे टेंके घुटने?

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान इंग्लैंड ने धीमी शुरूआत के बावजूद 310 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। हालांकि इंग्लैंड भी पूरे ओवर नहीं खेल पाई और 49.3 ओवर में ऑलआउट हो गई।

दरअसल टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को पहला झटका जेसन रॉय के रूप में लगा। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले रॉय पिछले कई मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। रॉय को आठवें ओवर में मिलने ने बोल्ड कर दिया। रॉय केवल 13 रन ही बना सके। हालांकि रॉय के आउट होने के बाद एलेक्स हेल्स और जो रूट ने इंग्लैंड की पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए 81 रन जोड़े।

हालांकि 21वें ओवर में अर्धशतक पूरा करने के बाद अलेक्स हेल्स मिल्न ने की गेंद पर बोल्ड हो गए। हेल्स ने 56 रन बनाए। इसके बाद फॉर्म में चल रहे इंग्लैंड के कप्तान इयॉन मॉर्गन कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 25वें ओवर में कोरी एंडरसन की गेंद पर विकेट के पीछे रॉन्की को कैच दे बैठे। मोर्गन के बाद रूट भी एंडरसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। जो रूट ने 65 गेंदों में 64 रन की पारी खेली।

कायम है बेन स्टोक्स का जलवा
रूट के आउट होने के बाद बैटिंग करने आए ऑलराउंडर बेन स्टोक्स। स्टोक्स ने शानादर बल्लेबाजी करते हुए 48 रन बनाए हालांति वे अपने अर्धशतक से चूक गए और उन्हें बोल्ट ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मोइन अली भी कोई कमाल न दिखा सके और एंडरसन की गेंद पर आउट होकर पवेलियन वापस लौट गए। अली ने 12 रन बनाए।

बटलर की शानदार बैटिंग से पार 300 के पार पहुंचा इंग्लैंड
हालांकि अंत में जोस बटलर ने शानदार बल्लेबाजी की। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग करने वाले बटलर अपनी टीम में छठे नंबर पर बैटिंग करते हैं। बटलर ने नाबाद 48 गेंदों में तेजी से 61 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके व 2 छक्के भी लगाए। हालांकि अंत में बटलर पारी को संभाले रहे और एक छोर से विकेट गिरते रहे।

आदिल रशीद ने 12 और लियाम प्लंकेट ने 15 रनों का सहयोग दिया। मार्क वुड और जैक बॉल बिना खाता खोले आउट हुए। न्यूजीलैंड की तरफ से एडम मिलने और कोरी एंडरसन ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके अलावा टिम साउदी ने दो व बोल्ट और सैंटनर ने एक-एक विकेट झटका।

न्यूजीलैं को उबरने का मौका ही नहीं मिला
311 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरूआत खराब रही। पहले ही ओवर में विकेट कीपर रोंकी आउट हो गए। इसके बाद मार्टिन गुप्टिल ने कप्तान केन विलियमसन के साथ मिलकर न्यूजीलैंड की पारी को आगे बढ़ाया लेकिन रनों की गति काफी धीमी रही। हालांकि मार्टिन गुप्टिल भी महज 27 रन बनाकर आउट हो गए। गुप्टिल को बेन स्टोक्स ने आउट किया।

कप्तानी पारी भी कम पड़ गई न्यूजीलैंड के लिए
इसके बाद कप्तान विलियमसन धीमी गति से 57 रन बनाए। उन्हें मार्क वुड ने आउट कर पवेलियन भेजा। कप्तान के बाद रॉस टेलर भी 39 रन बनाकर आउट हो गए। टेलर के बाद नील ब्रूम (11), नीशम (18), सैंटनर (3), कोरी एंडरसन (10), एडम मिलने (10) और टिम साउदी (2) रन ही बना सके।

जैक बॉल ने की कमाल की गेंदबाजी
न्यूजीलैंड की पूरी टीम 44.3 ओवर में 223 के स्कोर पर ढेर हो गई। इंग्लैंड ने ये मैच 87 रनों से जीतकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया। रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड की तरफ से जैक बॉल, आदिल रशीद ने दो-दो विकेट लिए। लियाम प्लंकेट ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। एक विकेट बेन स्टोक्स को मिला। जैक बॉल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बॉल ने 8 ओवर में दो ओवर मेडन फेंके व 31 रन देकर 2 विकेट भी झटके।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+