For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Highlights: 7 गलतियां जिनकी वजह से दूसरा मैच हारी टीम इंडिया

भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी का परिचय देते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 321 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका मे 48.4 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए मैदान पर उतरी भारतीय टीम के लिए टॉस हारना मुसीबत का सबब बन गया। हालांकि टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी का परिचय देते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 321 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका मे 48.4 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

पहल बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शानदार शुरूआत रही। एक बार फिर ओपनिंग जोड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया। भारत के लिए शिखर धवन ने अपने करियर की 10वीं सेंचुरी जड़ते हुए 128 गेंदों में 15 चौकों और 1 छक्के के मदद से 125 रन की शानदार पारी खेली। रोहित और धवन ने पहले विकेट के लिए 138 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। शिखर के अलावा रोहित शर्मा 79 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की सहायता से 78 रन बनाकर मलिंगा का शिकार बने।

नहीं चले कप्तान कोहली और विन्टेज युवराज
पाकिस्तान के खिलाफ शानदार और तूफानी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान और युवराज सिंह श्रीलंका के खिलाफ फेल हो गए। जहां विराट कोहली बिना खाता खोले प्रदीप का शिकार बने तो युवराज सिंह को गुणरत्ने ने बोल्ड किया।

जब चला धोनी का बल्ला
हालांकि अच्छी ओपनिंग साझेदारी के बाद भारतीय टीम को दो विकेट जल्दी खोना थोड़ा महंगा पड़ गया। हालांकि बाद में धोनी ने 52 गेंदों में 63 रन की धमाकेदार पारी खेलकर टीम के स्कोर को संभाला। धोनी ने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के जड़े। धोनी और धवन ने चौथे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। अंतिम ओवरों में जाधव ने 13 गेंदों में 25 रन की कैमियो पारी खेली।

बैटिंग पिच पर श्रीलंका की सधी हुई गेंदबाजी
ओवल की बैटिंग पिच पर श्रीलंका के बॉलरं ने ठीक से गेंदबाजी की। तेज पर हालाकि विकेट तो जल्दी नहीं मिले लेकिन स्कोर को ज्यादा तेजी से आगे नहीं बढ़ने दिया। श्रीलंका के लिए लसिथ मलिंगा ने 70 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा थिसारा परेरा, नुवान प्रदीप, सुरंगा लकमल और असेला गुणारत्ने को 1-1 सफलता मिली।

(इसे भी पढ़ेंः- बेटे जोरावर की वजह से 'गब्बर' ने दिखाया कमाल, सौरव, सचिन और कोहली को पछाड़ा)

जल्दी विकेट लेने में सफल न हो सके भारतीय गेंदबाज
जीत के लिए 322 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम की शुरूआत सधी हुई रही। हालांकि पांचवें ओवर में डिकवेला का विकेट सस्ते में गिरने के बाद श्रीलंका ने पीछे मुड़कर वापस नहीं देखा। डिकवेला ने 18 गेंदों में 7 रन बनाए उन्हें भुवनेश्वर ने जडेजा के हाथों कैच करवाकर पवेलियन भेजा।

दूसरे विकेट की साझेदारी को तोड़ने में नाकाम रहे भारतीय गेंदबाज
डिकवेला के जल्दी आउट होने के बाद श्रीलंका ने दूसरे विकेट लिए गुनाथिलका और कुसल मेंडिस ने शानदार साझेदारी करते हुए पारी को आगे बढ़ाया। गुनाथिलका ने तेजी से रन बनाए। हालांकि उन्हें 28वें ओवर की आखिरी गेंद पर धोनी ने रनआउट कर पवेलियन भेज दिया। गुनाथिलका ने 72 गेंदों में 7 चौकों 2 छक्कों की मदद से 76 रनों की तूफानी पारी खेली। श्रीलंका को तीसरा झटका 33वें ओवर की चौथी गेंद पर। शानदार बल्लेबाजी कर रहे कुसल मेंडिस को भुवनेश्वर ने गजब का थ्रो मारकर रन आउट किया। हालांकि तब तक मेंडिस अपना काम कर चुके थे। कुसल मेंडिस ने 93 गेंदों में 11 चौकों व 1 छक्के की मदद से 89 रन बनाए।

भारत के काम न आई जडेजा की फिरकी और पांड्या की स्पीड
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कुसल परेरा और कप्तान एंजिलो मैथ्यूज ने पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया। हालांकि दूसरी तरफ परेरा तेजी से रन बना रहे थे लेकिन उन्हें रन लेने में दिक्कत होने लगी। जिसके बाद उन्होंने रिटायर्ड हार्ड लेना पड़ा परेरा ने 44 गेंदों में 47 रन बनाए। हालांकि इन दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय स्पिनर रविंद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या की जमकर धुलाई की।

गुणरत्ने की तूफानी पारी और कप्तान की वापसी भारत को महंगा पड़ी
परेरा के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए असेला गुणरत्ने ने तूफानी शुरूआत की और नाबाद 21 गेंदों में 2 चौके व 2 छक्कों की मदद से 34 रन बनाए। इसके अलावा पहले मैच में न खेलने वाले कप्तान एंजिलो मैथ्यूज ने कमाल का कमबैक किया। कप्तान ने नाबाद 45 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई।

महंगे साबित हुए भारतीय गेंदबाज
भारत की तरफ से लगभग सभी गेंदबाज महंगे सबित हुए। भुवनेश्वर कुमार ने 10 ओवर में 54 रन देकर एक विकेट लिया। इसके अलावा उमेश यादव ने 9.4 ओवर में 67 रन देकर कोई विकेट नहीं ले पाए। एक समय ऐसा आ गया कि खुद विराट कोहली को गेदबाजी करनी पड़ी। कोहली ने तीन ओवर में 17 रन खर्च किए। डेथ ओवर स्पेशलिस्ट कहे जाने वाले जस्प्रीत बुमराह ने 10 ओवर में 52 रन खर्च करके कोई विकेट नहीं ले पाए। पांड्या ने 7 ओवर में 51 रन खर्च किए।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+