For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Preview: करो या मरो मुकाबले में कंगारूओं से भिड़ेंगे बांग्लादेशी शेर

सोमवार को ग्रुप ए के लीग मैच में दो बार की चैंपियन ऑस्टेलिया पहली बार खेल रही बांग्लादेश आमने-सामने होंगे।

बारिश के कारण रद्द हुए ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मैच में ऑस्ट्रेलियाई बॉलरों की धुनाई से नाराज स्टीव स्मिथ थोड़ा परेशान जरूर होंगे। ऐसे में सोमवार को होनो वाले ऑस्ट्रेलिया बना बांग्लादेश मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया अपनी बॉलिंग में जरूर कुछ परिवर्तन कर सकता है।

सोमवार को ग्रुप ए के लीग मैच में दो बार की चैंपियन ऑस्टेलिया पहली बार खेल रही बांग्लादेश आमने-सामने होंगे। हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश की शुरूआत हर तरह से खराब रही है। पहले वॉर्म-अप मैच में भारत के हाथों 240 रनों से करारी हार फिर अपने पहले ही लीग मैच में इंग्लैंड के हाथों 8 विकेट से हार के बाद बांग्लादेश का मनोबल जरूर कम हुआ होगा। अगर चैंपियंस ट्रॉफी में बने रहना है तो बांग्लादेश को हर हाल में मैच जीतना बोहा वो भी बड़े अंतराल से।

वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया बड़ी जीत दर्ज करके अपना अभियान फिर से पटरी पर लाने की कोशिश करेगा। ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच न्यजीलैंड के साथ था लेकिन बारिश के कारण मैच बिना किसी नतीजे के रद्द हो गया। जिसके बाद दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट दिया गया ता। अब ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी उम्मीदें बनाए रखनी हैं तो उसे ये मैच बड़े अंतराल से जीतना होगा।

शायद बांग्लादेश ऑस्ट्रेलिया के लिए आसान टार्गेट वाली टीम साबित हो। क्योंकि पिछले कुछ मैचों से बांग्लादेश ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में खराब प्रदर्शन किया है। हालांकि पहले मैच में बांग्लादेश के तमीम इकबाल ने जरूर शतकीय पारी खेलकर टीम का हौसला बढ़ाया था लेकिन फिर भी उनकी टीम जीत हासिल नहीं कर पाई।

इंग्लैंड के खिलाफ उदघाटन मैच में तमीम इकबाल के शतक से छह विकेट पर 305 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने के बावजूद बांग्लादेश आठ विकेट से हार गया। हालांकि ऑस्ट्रेलिया इस मैच को हर हाल में जीतने के इरादे से बांग्लादेश को कम नहीं आंकेगी।

ज्ञात हो कि 2005 में कार्डिफ में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दी थी। एक तरह से देखा जाए तो मौजूदा समय में बांग्लादेश की बैटिंग से ज्यादा उसकी बॉलिंग चिंता का सबब है।

वहीं पिछले में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने भी खराब प्रदर्शन किया। खुद कप्तान स्टीव स्मिथ ने इस बात को स्वीकारते हुए कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी अब तक की सबसे घटिया गेंदबाजी थी।

हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजी में परिवर्तन करते हुए जेम्स पैटिनसन को टीम में शामिल कर सकती है। वहीं बांग्लादेश टीम में कोई परिवर्तन न करके ऑस्ट्रेलिया को तमीम इकबाल, कप्तान मुशफिकर रहीम, आलराउंडर शाकिब अल हसन और तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान के दम पर कड़ी चुनौती देगा।

बांग्लादेश के लिए उसके नंबर वन ऑलराउंडर शाकिब अल हसन भी किसी तरह से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के लिए भी गेंदबाजी चिंता का विषय है। खुद पहले मैच में फ्लॉप रहने वाले विस्फोटक बल्लेबाज ने माना है कि बांग्लादेश को कम आंकना भूल होगी।

हालांकि अब ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज डेविड वार्नर और आरोन फिंच भी पिछले मैच के खराब प्रदर्शन को भुलाकर यहां नये सिरे से शुरुआत करने के लिये उतरेंगे।

टीम स्क्वॉयड:-
ऑस्ट्रेलिया:
स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, हारून स्मिथ, पैट कमिंस, जॉन हेस्टिंग्स, जोश हाजलेवुड, ट्रैविस हेड, मोइजिस हेनरिक्स, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, जेम्स पॅटिन्सन, मिशेल स्टार्क, माक्र्स स्टोनीस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर) , एडम ज़ांपा

बांग्लादेश: मशरफे मोर्तजा (कप्तान), शाकिब अल हसन, मुशफिकर रहीम (विकेटकीपर), तामिम इकबाल मोहम्मद महमूदुल्लाह, सब्बीर रहमान, रूबेल हुसैन, सौम्या सरकार, तास्किन अहमद, मुस्तफ़ीझुर रहमान, इम्रुल कायेस, मेहेदी हसन, मोसद्दीक हुसैन, सुजामुल इस्लाम और शफीउल इस्लाम

मैच समयः- शाम 6 बजे (भारतीय समायनुसार)

कहां देखेंः- स्टार स्पोर्ट्स

अगला मैचः- मंगलवार (6 जून) को- न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड - 3 PM IST

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+