For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Preview: करो या मरो मुकाबले में भिड़ेंगे न्यूजीलैंड-बांग्लादेश

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का 9वां मुकाबला कार्डिफ में खेला जाएगा। पढ़ें इस करो या मरो मैच में किसका पलड़ा है भारी? 

कार्डिफ (इंग्लैंड), 8 जूनः बांग्लादेश और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों में इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में तीन बातें कॉमन हैं।
1- अपने पहले वॉर्म-अप मैच में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड दोनों भारत के हाथों हारी हैं।
2-चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के अपने पहले मैच में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें मेजबान इंग्लैंड के हाथों हारी है। 3-बांग्लादेश और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों के मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ बिना किसी नतीजे के रद्द हुए हैं।


इन सब के बाद अब देखा जाए तो बांग्लादेश न्यूजीलैंड से किसी भी मामले में कम नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच रद्द होने से दोनों ही टीमों के पास 1-1 अंक है। हालांकि प्वाइंट टेबल में बांग्लादेश न्यूजीलैंड से रन रेट के आधार पर ऊपर है। इन दोनों टीमों से ऊपर ऑस्ट्रेलिया के के दोनों मैच बिना किसी नतीजे के रद्द हुए हैं। कुल मिलाकर बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड का मैच सेमीफाइनल का राह तय करने वाला साबित होगा।

ऑस्ट्रेलिया तय करेगी सेमीफाइनल का गणित
ग्रुप ए में इंग्लैंड पहले ही दो मैच जीतकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर चुकी है। हालांकि 10 तारीख को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले मुकाबले पर बहुत कुछ निर्भर करेगा। क्योंकि अगर उस मैच में ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड पर जीत गई तो सारे गणित फेल हो जाएंगे और ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड सेमीफाइनल खेलेंगे।

कमाल की रही है बांग्लादेश की ओपनिंग जोड़ी
टीम की बात करें को बांग्लादेश एक बार फिर अपने बल्ले से कमाल दिखाने के लिए तैयार है। दरअसल उसके सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा रन (223) बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इसमें उनका एक शतक भी शामिल है जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था। इसके बाद तमीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 95 रनों की पारी खेली। हालांकि वो मैच बिना किसी नतीजे के रद्द हो गया था।

ऑस्ट्रेलिया को भी चकमा दे चुकी है बांग्लादेश
ये मैच बांग्लादेश के लिए लकी साबित हो सकता है क्योंकि 2005 में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया जैसी ताकतवर टीम को ओवल के इसी मैदान पर हराया था। वहीं न्यूजीलैंड की बात करें तो टीम एक बार फिर कप्तान केन विलियमसन पर निर्भर है। जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक लगाया था। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के किलाफ भी 97 रन बनाए थे।

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन पर स्लो ओवर कराने के चलते मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगा है। विलियमसन पर दबाव होगा कि बैन से बचने के लिए फील्ड पर थोड़ी तेजी दिखाएं।

टीम स्कॉयड:
बांग्लादेश:
मशरफे मोर्तजा (कप्तान), इमरूल कायेस, महमूदुल्लाह, मेहेदी हसन, मोसद्दीक हुसैन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), मुस्तफ़ीजुर रहमान, रुबेल हुसैन, सब्बीर रहमान, शफील इस्लाम, शाकिब अल हसन, सौम्या सरकार, सुजामुल इस्लाम, तमीम इकबाल, तास्किन अहमद।

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), कोरी एंडरसन, ट्रेंट बोल्ट, नील ब्रूम, कॉलिन डे ग्रैंडहॉम, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लैथम, मिशेल मैक्क्लेनाघन, एडम मिल्ने, जेम्स नीशम, जीतन पटेल, ल्यूक रोंची (विकेटकीपर), मिशेल संतनेर, टिम साउथी, रॉस टेलर।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+