For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Preview: भारत-पाक से कम नहीं है ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड का मुकाबला

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में ऑस्ट्रेलिया अपने पहले 'फुल' मुकाबले के लिए बेताब है।

बर्मिंघम, 9 जून। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में ऑस्ट्रेलिया अपने पहले 'फुल' मुकाबले के लिए बेताब है। इसके लिए अपने तीसरे मुकाबले में आस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड से भिड़ेगी। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में अब तक दो मुकाबले खेले हैं और उसके दोनों ही मुकाबले बिना किसी नतीजे के रद्द हुए हैं। ऐसे में परेशान ऑस्ट्रेलिया अपने पहले पूरे मुकाबले के लिए एक्साइटेड होगी।

वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम ने अपने दोनों ही मैच में शानदार जीत हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ बिना किसी नतीजे के रद्द हुए थे तो वहीं इंग्लैंड ने इन्हीं दोनों टीमों को बड़े अंतराल से हराया था।

हारकर भी जीत जाएगी इंग्लैंड!
टीम की बात करें तो चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में अभी तक सेमीफाइनल मे पहुंचने वाली इंग्लैंड इकलौती टीम है। कुल मिलाकर हारना और जीतना इंग्लैंड के लिए खासा नुकसानदायक नहीं होगा वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए ये मैच हर हाल में जीतना होगा क्योंकि इसके पास केवल दो ही प्वाइंट हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए अनलकी रहा है एजबेस्ट
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में मैच खेला जाएगा। इसी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का मैच बिना किसी नतीजे के रद्द हुआ था जबकि भारत बनाम पाकिस्तान और पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका का मैच इसी ग्राउंड पर काफी प्रभावित हुआ था। अगर एक बार फिर से बारिश को खलल मचाती है तो ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। ऑस्ट्रेलिया ऐसी पहली टीम बन जाएगी जो बिना किसी मैच को पूरा खेले टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है।

इंग्लैंड की बारिश में डेविड वार्नर का सूखा जारी
इंग्लैंड की टीम की बात करें तो वह दिग्गजों की फेवरेट टीम है। प्रदर्शन पर नजर डालें तो साफ लगता है कि इंग्लैंड अपनी पहली ट्रॉफी के लिए सही ट्रैक पर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी उनके लिए फिर एक बार चिंता का सबब बनी हुई है। मिडिल ऑर्डर को क्रीज पर समय कम बिताने को मिला है। वहीं ओपनर डेविड वार्नर का इंग्लैंड की बारिश में रनों का सूखा बरकरार है।

बॉलिंग से कहर ढा सकता है ऑस्ट्रेलिया
हालांकि ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी बात उसकी बॉलिंग है जिसने पिछले मैच में बारिश से पहले बांग्लादेश को 182 पर बोल्ड कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया की पेस बैटरी मिशेल स्टार्क ने एक बार फिर कमाल दिखाया और बांग्लादेश के 4 विकेट झटके। इसके अलावा जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और लेग स्पिनर एडम जंपा भी अच्छी फॉर्म में हैं।

पहाड़ जैसा लक्ष्य रखना होगा ऑस्ट्रेलिया को
ऑस्ट्रेलिया अगर पहले बल्लेबाजी करती है तो उसे इंग्लैंड के लिए पहाड़ जैसा लक्ष्य रखना पड़ेगा क्योंकि उसने अपने पिछले दोनों मैचों में 300 का आंकड़ा पार किया है। इंग्लैंड के बल्लेबाज गजब की फॉर्म में हैं। ओपनर एलेक्स हेल्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी की दूसरी फिफ्टी लगाई थी इसके अलावा जो रूट ने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 133 के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी शानदार अर्धशतक लगाया था।

आईसीसी के लिए एक कॉलम में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी माइकल हसी ने लिखा कि इंग्लैंड इस टूर्नामेंट में फेवरेट टीम है और वह ऑस्ट्रेलिया को हरा देगी।

टीम स्कॉयड
ऑस्ट्रेलिया:
स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, हारून स्मिथ, पैट कमिंस, जॉन हेस्टिंग्स, जोश हाजलवुड, ट्रैविस हेड, मोइजिस हेनरिक्स, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, जेम्स पॅटिन्सन, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोनीस, मैथ्यू वेड, एडम ज़ांपा ।

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, जेक बॉल, सैम बिलिंस, एलेक्स हेल्स, जोस बटलर, लियम प्लंकेट, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, स्टीवन फिन

मैच समयः दोपहर 3 बजे (भारतीय समयानुसार)

कहां देखेंः स्टार स्पोर्ट्स

अगला मैचः रविवार को (जून 11) भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

समयः 3 PM (भारतीय समयानुसार)

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+