For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आज है 'विराट' मैैैच: खेल मैैैैदान पर लेकिन भावनाएं उफान पर

कहावत है- 'हम भारतीय घर में कितना भी झगड़ें लेकिन दुश्मन के लिए हमेशा एक हैं।', इसी कहावत को दोहराते हुए देखने का मौका रविवार को दोपहर तीन बजे से मिलेगा। पढ़िए भारत-पाक मैच से पहले कौन किस पर भारी?

रविवार को पाकिस्तान से भिड़ते समय भारतीय टीम अंदर चल रहे सभी विवादों को भुलाकर चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को चित करने के लिए एकजुट दिखेगी। इसका मनोवैज्ञानिक कारण भी है। दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच का हर किसी को लंबे समय से इतंजार है।

मौजूदा समय के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक पाकिस्तान के मोहम्मद अमीर को तिलिस्मी विराट कोहली के खिलाफ अटैक पर लगाए जाने की पूरी उम्मीद है। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच गेंद और बल्ले से होने वाली लड़ाई देखने में दर्शकों को मजा आएगा। इसका कारण ये भी है कि खुद विराट कोहली ने आमिर को शानदार गेंदबाज बताया है।

हालांकि एक सच्चाई ये भी है कि कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों से सजी भारतीय बैटिंग किसी भी गेंदबाजी अटैक को ध्वस्त करने में माहिर है। हालांकि एजबस्टन में बैटिंग फ्रैंडली पिच होने के बावजूद आमिर और उनके समान प्रतिभाशाली जुनैद खान का सामना करना भारतीय बल्लेबाजों के लिए किसी इम्तिहान से कम नहीं होगा।

भले ही पाकिस्तान पूरे साल कैसा भी प्रदर्शन करे लेकिन अहम मौकों पर वह खेल का पासा पलटने में माहिर टीम है। हालांकि भारत के लिए ऑलराउंडर हार्दीप पंड्या गेंदबाजी संतुलन के साथ अहम फैक्टर साबित हो सकते हैं।

जसप्रित बूमरा और भुवनेश्वर कुमार भारत के लिए सफल गेंदबाजी का प्रतीक बन चुके हैं जो पाकिस्तान के लिए किसी भी समय मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। एक सफल टेस्ट सीज़न के बाद उमेश यादव ने अपनी गेंदबाजी में कमाल का सुधार करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। इससके अलावा मोहम्मद शमी के पास अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाते हुए बल्लेबाजों को परेशान करने की कला बखूबी आती है।

वहीं राइट-हैंडर्स से भरी पाकिस्तान की शीर्ष क्रम बल्लेबाजी के लिए रविचंद्रन अश्विन को रवींद्र जडेजा के साथ कड़ा संघर्ष करना होगा। वैसे मानो या न मानो लेकिन भारत-पाक मैच अन्य क्रिकेट मैचों से थोड़ा अलग है क्योंकि इसका सामाजिक-राजनीतिक महत्व है।

दरअसल दक्षिण एशियाई पड़ोसियों (भारत-पाक) के बीच वर्तमान में सीमा पार से जारी तनाव भी ऐतिहासिक मैच को अलग रंग देने के लिए काफी है। हालांकि क्रिकेटरों के लिए यह सिर्फ "एक मैच" है, लेकिन फैन्स के लिए जीत केवल सब कुछ नहीं है बल्कि उनके हीरोज का प्रदर्शन भी बहुत कुछ मायने रखता है।

'बैट्समैन' विराट कोहली को पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतना आता है लेकिन ये टूर्नामेंट 'कप्तान विराट कोहली' के लिए टूर्नामेंट पूरी तरह से अपनी परिपक्वता की परीक्षा देने जैसा है।

हालांकि कोहली और कुंबले के बीच झगड़ा उस समय हुआ है जब टीम अपने खिताब की रक्षा करने के लिए इंग्लैंड में रात-दिन मेहनत कर रही है लेकिन एक फैक्ट ये भी है कि ड्रेसिंग रूम से इतर भारतीय टीम फील्डड पर किसी को भी धूल चटाने के लिए तैयार है।

वहीं अगर विवादों की बात करें तो पाकिस्तान के दामन पर इसका गहरा धब्बा है। अभी हाल ही में उसके सलामी बल्लेबाज उमर अकमल को इंग्लैंड से वापस पाकिस्तान भेजा गया है। जो अपने में एक बड़ा विवाद रहा।

हालांकि पाकिस्तान के पास खुश होने के लिए एक रिकॉर्ड है जिसमें उसने भारत को चैंपियंसस ट्रॉफी में दो बार हराया है। अब तक तीन बार भिड़ी दोनों टीमों में भारत ने एक तो पाकिस्तान ने दो बार मैच जीता है। लेकिन अगर दोनों देशों की मौजूदा टीमों की तुलना की जाए तो भारतीय टीम पाकिस्तान से सभी विभागों में आगे है।

अगर दोनों टीमों की बल्लेबाजी की तुलना की जाए तो भारतीय टीम के पास पाकिस्तान की अपेक्षा कहीं ज्यादा अनुभवी बल्लेबाजी क्रम है। जहां भारतीय ओपनर रोहित शर्मा 6 महीनें के लंबे अंतराल के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच में तहलका मचाने के लिए तैयार हैं तो वहीं शिखर धवन फिर से अपने 2013 के प्रदर्शन को दोहराने के लिए बेताब होंगे।

वहीं पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज अजहर अली और अहमद शहजाद क्रमशः 38 प्लस और 33 प्लस है जो कि कहीं से भी ठीक नहीं है। वहीं नंबर तीन पर भारतीय कैप्टन कोहली की तुलना में पाकिस्तान के पास उतना मजबूत विकल्प नहीं है।

हालांकि वनडे में 45 के औसत से रन बनाने वाले बाबर आजम पाकिस्तान के लिए किसी खोज से कम नहीं है। हालांकि गेंदबाजी में पाकिस्तान भारत पर अंकुश लगाने में सफल हो सकता है लेकिन भारत के पास शमी, भुवी, बुमराह और उमेश जैसे खरनाक पेस और स्विंग मास्टर हैं।

टीम स्क्वॉयडः-
टीम इंडिया:- विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हार्दीप पंड्या, जसप्रित बूमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, रविचंद्रन अश्विन

टीम पाकिस्तान:- सरफराज खान (कप्तान और विकेटकीपर), अहमद शहजाद, अजहर अली, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखड़ जमान, हरीस सोहेल, हसन अली, इमाद वासिम, जुनैद खान, मोहम्मद अमीर, मोहम्मद हफीज, शदाब खान, शोएब मलिक, वहाब रियाज़।

मैच का समयः- दोपहर 3 बजे (भारतीय समयनुसार)

कहां देखेंः- स्टार स्पोर्ट्स

अगला मैचः- सोमवार (5 जून) ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश - 6 PM IST

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+