लंदन: पाकिस्तानी टीम पर बड़ी विजय हासिल करने के बाद टीम इंडिया गुरुवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए एक और शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। पाकिस्तान को 124 रनों से पराजित करने के बाद श्रीलंका के खिलाफ भारत काफी मजबूत टीम है। जबकि दक्षिण अफ्रीका के हाथों 96 रनों की हार के बाद श्रीलंका का मनोबल काफी कम हुआ है।
भारत के लिए यदि कोई चिंता की बात है को वो है इंग्लैंड का मौसम। 40 प्रतिशत भारी बरसात होने का अनुमान है। हालांकि दोनों टीमों में भारत दिग्गजों की भी फेवरेट टीम है। यहां तक कि क्रिकेट के पूर्व महारथियों का मानना है कि भारतीय टीम अपने खिताब को बचाने में कामयाब होगी।
बिना मैथ्यूज के मैदान पर उतरेगी श्रीलंका?
वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका है जिसके कप्तान ने पिछला मैच नहीं खेला था। ऐसा माना जा रहा है कि एंजिलो मैथ्यूज अगला मैच भी मुश्किल से ही खेंलेंगे। गौरलब है कि अपने पहले ही मैच में श्रीलंका के अस्थाई कप्तान पर ओवर देरी से कराने को लेकर दो मैचों का प्रतिबंध लग चुका है। कुल मिलाकर श्रीलंका भारत के सामने काफी कमजोर टीम है।
किसी भी गेंदबाजी अटैक को ध्वस्त कर सकती है भारतीय बैटिंग
वहीं भारत के पास मजबूत बैटिंग लाइन-अप के साथ-साथ कमाल की गेंदबाजी मिश्रण भी है। 2015 के विश्वकप के बाद जब श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने ने क्रिकेट से सन्यास लिया है तब से श्रीलंकाई क्रिकेट टीम काफी पीछे गई है।
हालांकि भारत श्रीलंका को हराकर हर हाल में सेमीफाइनल का टिकट पक्का करना चाहेंगा क्योंकि उसका अगला मुकाबला सबसे मजबूत टीम दक्षिण अफ्रीका से है। जिसने अपने पहले ही मैच में श्रीलंका को 96 रनों से हराया था।
रोहित का फॉर्म में लौटना भारत के लिए फायदेमंद
भारत के लिए ओपनर जोड़ी रोहित शर्मा और शिखर धवन ने अपने पहले ही मैच में दिखा दिया कि वे टीम को शानदार शुरूआत देने में सक्षम हैं। रोहित शर्मा काफी समय बाद वनडे क्रिकेट में वापसी किए हैं ऐसे में अपने पहले ही मैच में कमाल की बल्लेबाजी करना टीम इंडिया के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।
कोहली को मिल गया है टॉनिक
भारतीय कप्तान विराट कोहली की बैटिंग के बारे में जितना कहा जाए उतना कम है। पाकिस्तान के खिलाफ 81 रनों की नाबाद पारी श्रीलंका के खिलाफ उनके लिए किसीटॉनिक से कम नहीं होगी। इसके अलावा विंटेज युवराज को हम पाकिस्तान के खिलाफ देख ही चुके हैं। गजब की बल्लेबाजी श्रीलंका के लिए घातक सिद्ध होगी। नंबर 7 पर हार्दिक का पावर कमाल का है।
पांड्या का पावर भारतीय टीम के लिए कारगर होगा
ये कहना गलत न होगा कि भारत के लिए एक शानदार ऑलराउंडर मिल गया है। भारत की बॉलिंग की बात की जाए तो भुवनेश्वर कुमार की स्विंग, उमेश यादव की पेस और बुमराह की डेथ ओवर स्पेशियालिटी किसी भी विपक्षी टीम को धूल चटा सकती है। श्रीलंका के लिए ये करो या मरो मैच है। श्रीलंका को मलिंगा और मैथ्यूज से सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं।
टीम स्कॉयडः-
भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हरदीप पांड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रित बूमरा, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, अजिंक्य रहाणे , दिनेश कार्तिक।
श्रीलंका: एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), दिनेश चंदिलाल, निरोशान डिकवेल्ला (विकेटकीपर), चामरा कपुगेदेदरा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, थिसारा परेरा, सैकुग प्रसन्ना, नुवान प्रदीप, सुरंगा लकमल, लक्ष्मण सैंडकन, लसिथ मलिंगा, एसेला गुनरटने, नुवान कुलसेखरा , उपुल थरंगा।