Preview: बांग्ला शेरों के आगे होगी विराट ब्रिगेड की कठिन परीक्षा

बर्मिंघम, 14 जून: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश के साथ डिफेंडिंग चैंपियंस भारत अपने खिताब को बचाने के लिए भिड़ेगा। कागजों पर भारत अपने पड़ोसी की अपेक्षा कहीं ज्यादा फेवरेट है लेकिन अनिश्तिताओं के इस खेल में बांग्लादेश को हल्के में लेना भारत के लिए किसी भूल से कम नहीं होगा।


विशेष रूप से न्यूजीलैंड पर बांग्लादेश की शानदार जीत के बाद भारत चौंकन्ना जरूर हुआ होगा। हालांकि भारतीय टीम शानादर फॉर्म है। बल्लेबाज फॉर्म में है, गेंदबाज फॉर्म में हैं। फील्डिंग में दुनिया की सबसे शानदार टीम है भारत। कुल मिलाकर विराट ब्रिगेड ने अहम मुकाबले से पहले खेल के सभी विभागों काफी सुधार किया है। वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश की टीम को सेमीफाइनल में एंट्री के बाद कई विभागों में सुधार करने की जरूरत है। यदि बांग्लादेश भारत को हराने में कमायाब हो जाता है तो ये बांग्लादेश क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा दिन होगा।

उमेश या अश्विनः देखना दिलचस्प होगा
हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा क्या विराट कोहली रवीचंद्रन अश्विन को टीम में बनाए रखते है या उमेश यादव को वापस लाया जाता है। ज्ञात हो वॉर्म-अप मैच में उमेश की तेज गेंदबाजी के चलते ही भारत ने बांग्लादेश को 240 रनों से हराया था। हालांकि 50 ओवर के इस खेल में बांग्लादेश भारत को हराने में सक्षम है। क्योंकि यहां उसे टेस्च मैच की तरह अपना टेम्परामेंट संभाल कर नहीं रखना है। और न ही टी20 की तरह एक ओवर में विस्फोट करने की जरूरत है। हालांकि एक तरह से इस मैच में भारत से ज्यादा बांग्लादेश की परीक्षा होगी।

बड़े उलटफेर के लिए तैयार है बांग्लादेश?
हालांकि बड़े उलटफेर करने में बांग्लादेश की टीम माहिर है। इसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम को हराकर बांग्लादेश ने बाहर किया है। 2015 का विश्वकप याद हो तो इंग्लैंड को बाहर करने वाली टीम भी बांग्लादेश ही थी। इसी विश्वकप के बाद भारतीय टीम बांग्लादेश के दौरे पर गई थी और बांग्लादेश ने उसे 2-1 से हराया था। इसी सीरीज में बांग्लादेश को उसका सबसे खतरनाक बॉलर मिला मुस्तफिजुर रहमान।

मुस्तफिजुर रहमान ने अपने डेब्यू मैच में भारत के 5 विकेट लिए थे और अगले मैच में 6 विकेट झटके थे। गौरतलब है कि मुस्तफिजुर रहमान मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश की टीम का हिस्सा हैं और मैच से पहले कह भी चुके हैं कि बे एक बार फिर से भारत के लिए अपनी ऑफ कटर से परेशान करने वाले हैं।

भारत-पाक की तरह होता जा रहा है भारत-बांग्लादेश मैच
भारत बनाम बांग्लादेश धीरे-धीरे भारत बनाम पाकिस्तान मैच के जितना हाई लेवल का होता जा रहा है। इसके पीछे का कारण है बांग्लादेश के लोगों का क्रिकेट को लेकर जुनून। अगर क्रिकेट भारत में धर्म है तो बांग्लादेश में उससे कहीं और ज्यादा है। बांग्लादेशी भारत के खिलाफ एमसीजी पर 2015 विश्वकप का क्वॉर्टरफाइनल मैच अभी भी नहीं भूले हैं। उन्हें लगता है कि रुबेल हुसैन की लीगल गेंद थी जिस पर रोहित शर्मा आउट हुए थे। कुल मिलाकर बांग्लादेशियों का मानना है कि इस मैच में उनके साथ चीटिंग हुई थी। जबकि फैक्ट को वो मानने को स्वीकार नहीं।

पिछले साल टी20 विश्वकप में भारत के हाथों 1 रन से हारना बांग्लादेश के लिए नागवारा गुजरा। इसका उदाहरण खुद बांग्लादेश मुस्तफिकुर रहीम के एक ट्वीट से मिला। जब भारत सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज से हारा था तो रहीम ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की थी कि भारत की हार से वे खुश हैं। खैर अगर बांग्लादेश की मौजूदा टीम की भारत से तुलना करें तो कहीं पर भी नहीं टिकती।

भारतीय खिलाड़ियों के आगे कहीं नहीं टिकते बांग्लादेश के खिलाड़ी
बांग्लादेश का उसकी रैंक में सुधार के बावजूद भारतीय टीम के लिए कोई मुकाबला नहीं है। शिखर धवन और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी तामिम इकबाल या सौम्या सरकार से कहीं ज्यादा बेहतर है। हालांकि, 70 के लगभग स्ट्राइक रेट के बावजूद तमीम टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

इसके अलावा इमरूल कायेस या साबीर रहमान की तुलना विराट कोहली से करना खुद कोहली का अपमान होगा। महेंद्र सिंह धोनी 50 ओवर के क्रिकेट में एक लीजेंड हैं जहां मुशफिकर रहीम धोनी के आगे कहीं नहीं टिकते। महमदुल्लाह रियाद एक शानदार मैच विजेता है, लेकिन युवराज सिंह अपना 300वां मैच खेल रहे हैं एक अलग ही लय में है। मशरफ, तास्किन, रुबेल और मुस्तफिजुर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। यह बांग्लादेश को भारत को परेशान करने का सबसे अच्छा मौका है लेकिन वहां भी, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रित बूमराह, हार्दिक पंड्या इनसे काफी आगे हैं।

टीम स्कॉयड

इंडिया: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रित बूमरा, उमेश यादव, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, दिनेश कार्तिक, मोहम्मद शमी

बांग्लादेश: मशर्रफ मोर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, इमरूल कायेस, सौम्या सरकार, सब्बीर रहमान, महमूदुल्ला रियाद, शाकिब अल हसन, मुशफिकर रहीम (विकेटकीपर), रुबेल हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तास्किन अहमद, मेहेदी हुसैन मिरज, मोसदेक हुसैन, सुजामुल इस्लाम, शफील इस्लाम।

मैच समयः दोपहर 3 बजे (भारतीय समयानुसार)

कहां देखेंः स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव, डीडी नेशनल, हॉटस्टार (ऑनलाइन)

अगला मैचः शुक्रवार, शनिवार (16 जून, 17) को कोई मैच नहीं है। फाइनल- रविवार (18 जून) - 3 PM IST

Story first published: Wednesday, June 14, 2017, 15:53 [IST]
Other articles published on Jun 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+