पाकिस्तान और श्रीलंका करो या मरो मुकाबले में कार्डिफ के मैदान पर भिड़ेंगे। दोनों टीमों ने अपना पहला मैच हारने के बाद बड़ा उलफेर किया है। जहां पहले पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को हराया तो वहीं श्रीलंका ने डिफेंडिंग चैंपियन भारत को हराया। हालांकि अब पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी वो सेमीफाइनल में पहुंचेगी। दोनों टीमों के दो-दो अंक हैं। हालांकि रन रेट के आधार पर श्रीलंका का रन रेट पाकिस्तान से थोड़ा अच्छा है।
पाकिस्तान की बात करें तो टूर्नामेंट का आगाज उसके लिए अच्छा नहीं रहा था। पाकिस्तान को उसके पहले मैच में भारत ने 124 रनों से करारी शिकस्त दी थी। हालांकि अपने दूसरे मैच में नंबर वन टीम दक्षिण अफ्रीका को 19 रनों से हराने में कामयाब रही थी। बारिश के कारण इस मैच का फैसला डकवर्थ लुईस नियम के मुकाबिक हुआ था।
अफ्रीका जैसी नंबर वन टीम को चकमा दे चुका है पाक
श्रीलंका की टीम की बात करें तो उसे पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने हराया था जबकि दूसरे मैच में श्रीलंका ने भारत जैसी मजबूत टीम को बड़े अंतराल से हराया था। पाकिस्तान ने भारत से हारने के बाद गेंदबाजी के विभाग में काफी सुधार किया है। बारिश के कारण बाधित मैच में पाकिस्तान ने अफ्रीका को 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 219 रन ही बनाने दिए थे। लक्ष्य हासिल करते हुए बारिश से पहले तक पाकिस्तान ने 27 ओवर में 3 विकेट खोकर 119 रन बनाए थे।
वहीं श्रीलंका और भारत के बीच हुए मुकाबले में जब भारत ने 322 रनों का विशाल लक्ष्य रखा तो ऐसा लगा कि श्रीलंका बड़े अंतराल से यै मैच हार जाएगा लेकिन उसके बल्लेबाजों मे खेल दिखाया वो कमाल का रहा।
जब श्रीलंका किया सबको हैरान
श्रीलंका के लिए उसकी उम्मीदें जिंदा रखने में सबसे बड़ा काम किया धनुष्का गुथिलका (76), कुसल मेंडिस (89) और कप्तान एंजिलो मैथ्यूज के नाबाद 52 रनों ने। सोमवार को पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के पास खुद की बल्लेबाजी को साबित करने का मौका होगा। हालांकि पाकिस्तान की गेंदबाजी में बिना वहाब रियाज के भी काफी गहराई है।
पाक की गेंदबाजी, श्रीलंका की बल्लेबाजी में होगी टक्कर
भारत के खिलाफ मैच में चोटिल हुए वहाब की जगह जुनैद खान को टीम में शामिल किया गया है। जुनैद ने अफ्रीका के खिलाफ खुद को साबित किया और 2 विकेट लेकर 53 रन खर्च किए। सही मायनों में देखा जाए तो सोमवार के इस मकाबले में पाकिस्तानी बॉलिंग और अनुभवी बैटिंग के बीच श्रीलंकाई युवाओं से भरी टीम की धाकड़ बल्लेबाजी की टक्कर होगी।
टीम स्वॉयड
पाकिस्तान: सरफराज खान (कप्तान और विकेटकीपर), अहमद शहजाद, अजहर अली, बाबर आज़म, फहीम अशरफ, फखड़ जमान, हरीस सोहेल, हसन अली, इमाद वासिम, जुनैद खान, मोहम्मद अमीर, मोहम्मद हाफीज, शदाब खान और शोएब मलिक।
श्रीलंका: एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), उपुल थरंगा, दिनेश चंदिलाल, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), चामरा कपुगेदरा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, थिसारा परेरा, सेक्यूजी प्रसन्ना, नुवान प्रदीप, सुरंगा लकमल, लक्ष्मण सैंडकन, लसिथ मलिंगा, , नुवान कुलशेखरा।
मैच समयः दोपहर 3 बजे (भारतीय समयानुसार)
कहां देखेंः स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव
अगला मैचः (मंगलवार 13 जून को कोई मैच नहीं है।) बुधवार (14 जून) को पहला सेमीफाइनल होगा।