For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टीम इंडिया सावधान! फाइनल में खेल सकता है पाक का ये खतरनाक बॉलर

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का महामुकाबला चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान और भारत के बीच है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का महामुकाबला चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान और भारत के बीच है। ये मुकाबला रविवार को ओवल में खेला जाएगा। जहां भारत ने सेमीफाइनल में अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है तो वहीं पाकिस्तान की टीम अधिकतर अपनी गेंदबाजी पर ही निर्भर है। पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। हालांकि पाकिस्तान को उसे पहले मैच में भारत ने 124 रनों के बड़ा अंतराल से हराया था लेकिन पाकिस्तान बाद में बड़ा उलटफेर करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया है।

पाकिस्तान की गेंदबाजी पूरे टूर्नामेंट में गजब की रही है। खासकर उसके तेज गेंदबाज हसन अली की गेंदबाजी। हसन अली मौजूदा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट (10) लेने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं। हालांकि बल्लेबाजी की बात करें तो नंबर वन पर शिखर धवन (317) और नंबर दो पर रोहित शर्मा (304) भारतीय जोड़ी है।

लेकिन भारत को अब फाइनल के लिए सावधान हो जाना चाहिए। दरअसल चोट के कारण पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने बॉलर मोहम्मद आमिर को नहीं खिलाया था। लेकिन अब आमिर पूरी तरह फिट हैं और फाइनल में खेल सकते हैं।

मैच से पहले आमिर ने फिटनेस के लिए सभी मापदंडों को पास कर लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ आमिर की जगह रुम्मन रईस को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। रईस ने अपने डेब्यू मैच में ही शानदार गेंदबाजी करते हुए 9 ओवर में 44 रन देकर 2 विकेट झटके थे। हालांकि आमिर इस टूर्नामेंट में कुछ खास कमाल तो नहीं दिखा सके हैं लेकिन माना जा रहा है कि भारत के खिलाफ वे अपनी टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+