CT17 NZvBAN: बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट दी शिकस्त
न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच करो या मरो का मैच था। बांग्लादेश के अब तीन अंक हो गए हैं। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीतने बांग्लादेश की टीम को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मुकाबले पर निर्भर करना होगा। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के दोनों मैच बिना किसी नतीजे के रद्द हो गए। जिससे उसके पास दो प्वाइंट हैं वहीं बांग्लादेश और न्यूजीलैंड दोनों टीमों का एक-एक मैच रद्द हुआ है तो वहीं एक-एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। कुल मिलाकर दोनों के पास एक-एक ही प्वाइंट है।
दोनों टीमों के लिए टूर्नामेंट की शुरूआत अच्छी नहीं रही। जहां पहले अपने वॉर्म-अप मैचों भारत के हाथों करारी शिकस्त झेली है तो वहीं दोनों टीमों को चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबलों में इंग्लैंड के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
LIVE स्कोरः- टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 265 रन बनाए।
जीत के लिए 266 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ने इतिहास रचते हुए 47.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
पढ़ें मैच का LIVE अपडेटः-
- बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया
- चौके के साथ महमदुल्ला ने जड़ा शतक, जीत की ओर बांग्लादेश
- शानदार शतकीय पारी खेलकर शाकिब अल हसन आउट, स्कोर 257/5
- शाकिब ने छक्का लगाकर जड़ा शतक, जीत की ओर बांग्लादेश, स्कोर 249/4
- शाकिब के बाद महमदुल्ला की भी फिफ्टी, बांग्लादेश मजबूत, स्कोर 145/4
- शकिब अल हसन की फिफ्टी से संभला बांग्लादेश, स्कोर 133/4
- 33 के स्कोर पर बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा, रहीम आउट
- लड़खड़ाई बांग्लादेश की पारी, तीन विकेट गिरे, 12 के स्कोर पर सरकार आउट
- 10 के स्कोर पर बांग्लादेश का दूसरा विकेट गिरा, रहमान सस्ते में आउट
- दूसरी गेंद पर गिरा बांग्लादेश का विकेट, तमीम आउट
- न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को दिया 266 का लक्ष्य
- न्यूजीलैंड का आठवां विकेट गिरा, मिलने आउट
- 240 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को लगा सातवां झटका, नीशम आउट
- लड़खड़ाई न्यूजीलैंड की पारी, 6 विकेट गिरे, कोरी एडरसन भी आउट
- न्यूजीलैंड को लगा पांचवा झटका, नील ब्रूम आउट
- 201 के स्कोर पर न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा,68 रन बनाकर टेलर आउट
- 152 पर न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका, विलियमसन रन आउट
- 58 गेंदों में विलियमसन ने जड़ी फिफ्टी, न्यूजीलैंड की सधी हुई बैटिंग
- 69 के स्कोर पर न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा, गुप्टिल आउट
- 46 के स्कोर पर न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा, 16 रन बनाकर रोंकी आउट
- न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया
- बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन):- तमीम इकबाल, सौम्या सरकार, सब्बीर रहमान, मुशफिकुर रहीम (कीपर), शाकिब अल हसन, महमदुल्लाह, मोसद्दीक हुसैन सिकत, मशरफे मोर्तजा (कप्तान), तास्किन अहमद, रुबेल हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान।
- न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन):- मार्टिन गुप्टिल, ल्यूक रोंची (कीपर), केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, नील ब्रूम, जेम्स नेशम, कोरी एंडरसन, मिशेल सनेटर, एडम मिल्ने, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
