लंदन। ICC चैंपियंस ट्रॉफी, 2017 के ग्रुप-ए में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें बांग्लादेश ने बाजी मार ली। इसमें शाकिब उल हसन और महमुदुल्लाह दोनों ने शतक ठोकते हुए टीम को जीत दिलाई। इस प्रकार बांग्लादेश ने सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम रखी हैं, वहीं कीवी टीम इस दौड़ से बाहर हो गई है।
न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 265 रन बनाए थे, जिसके जवाब में बांग्लादेश टीम ने 47.2 ओवरों में 268 रन बनाकर पांच विकेट से जीत दर्ज कर ली। महमुदुल्लाह 107 गेंदों में 102 रन (8 चौके, 2 छक्के) बनाकर नाबाद रहे, जबकि शाकिब अल हसन ने जोरदार बल्लेबाजी करते हुए 115 गेंदों में 114 रन (11 चौके, 1 छक्का) ठोके।
उन्होंने छक्का लगाकर सातवां वनडे शतक पूरा किया, जबकि महमुदुल्लाह ने चौके से शतक पूरा किया. शाकिब को मैन ऑफ द मैच मिला। आईए आपको इस मैच के हटके मोमेंट्स के बारे में बताते हैं।
टेलर की बेहतरीन 63 रनों की पारी
किवी टीम के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर (63) और कप्तान केन विलियमसन (57) ही विकेट पर बांग्लादेश के गेंदबाजों का सामना कर सके। इन दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 83 रन जोड़े, जो न्यूजीलैंड की तरफ से इस पारी में सबसे बड़ी साझेदारी साबित हुई।
FIFTY! @RossLTaylor brings up a 37th ODI half-century! New Zealand 175/3 in the 35th over. #NZvBAN #CT17
— ICC (@ICC) June 9, 2017
LIVE: https://t.co/QlKhRMpf73 pic.twitter.com/vVsH1RxnGs
साउदी ने बांग्लादेश को दिए शुरुआती झटके
बांग्लादेश के लिए ओपनिंग तमीम इकबाल और सौम्य सरकार की नियमित जोड़ी ने की। न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई अनुभवी टिम साउदी ने की और पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर बांग्लादेश का सबसे बड़ा विकेट हासिल कर लिया। उन्होंने तमीम इकबाल को खाता भी खोलने का मौका नहीं दिया और पगबाधा आउट करके पैवेलियन की राह दिखा दी।
Bangladesh Powerplay 1 over, and they're only on 24/3 - superb bowling from Southee and Boult! #NZvBAN #CT17
— ICC (@ICC) June 9, 2017
LIVE: https://t.co/QlKhRMpf73 pic.twitter.com/XIdc58rkEE
मुसाद्दिक और शाकिब अल हसन की बेजोड़ पार्टनरशिप
साकिब अल हसन और महमदुल्लाह के शतकों की बदौलत बांग्लादेश ने यह जीत हासिल की। ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (114) और महमुदुल्ला (102*) के बीच पांचवें विकेट पर 224 रन की रिकॉर्ड साझेदारी हुई। शाकिब अल हसन और महमुदुल्लाह ने बांग्लादेश की ओर से वनडे में किसी भी विकेट पर सर्वश्रेष्ठ साझेदारी की इससे पहले मुशफिकुर रहीम और तमीम इकबाल का 178 रन का रिकॉर्ड था।
चैंपियंस ट्रॉफी में यह दूसरी श्रेष्ठ साझेदारी रही इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और शेन वाटसन ने इंग्लैँड के खिलाफ अविजित 252 रन की साझेदारी की थी। छक्का मारकर शतक पूरा करने वाले शाकिब अल हसन ने 115 गेंदों पर खेली अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया। महमुदुल्ला ने 107 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से लाजवाब पारी खेली।