लंदन। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप-ए के अंतिम मुकाबले में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवरों में 8 विकेट पर 265 रन बनाए और बांग्लादेश को जीत के लिए 266 रन का टारगेट दिया। जवाब में टारगेट का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 47.2 ओवर में ही 268 रन बनाकर ये मैच 5 विकेट से अपने नाम कर लिया।
बांग्लादेश की जीत के हीरो शाकिब अल हसन और महमुदुल्लाह रहे, जिन्होंने 33 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद जबरदस्त बैटिंग करते हुए टीम को जीत दिलाई। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 227 रन की पार्टनरशिप की। इस दौरान दोनों ने सेन्चुरी भी लगाई।
ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (114) और महमुदुल्ला (102*) के बीच पांचवें विकेट पर 224 रन की रिकॉर्ड साझेदारी हुई। शाकिब अल हसन और महमुदुल्लाह ने बांग्लादेश की ओर से वनडे में किसी भी विकेट पर सर्वश्रेष्ठ साझेदारी की इससे पहले मुशफिकुर रहीम और तमीम इकबाल का 178 रन का रिकॉर्ड था।
चैंपियंस ट्रॉफी में यह दूसरी श्रेष्ठ साझेदारी रही इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और शेन वाटसन ने इंग्लैँड के खिलाफ अविजित 252 रन की साझेदारी की थी। छक्का मारकर शतक पूरा करने वाले शाकिब अल हसन ने 115 गेंदों पर खेली अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया। महमुदुल्ला ने 107 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से लाजवाब पारी खेली।