इम्तियाज पटेल नहीं होंगे आईसीसी के अगले अध्यक्ष
दुबई, 31 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के इम्तियाज पटेल ने 'अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद्' (आईसीसी) का अगला मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनने से मना कर दिया है।
पटेल ने रविवार को फोन पर आईसीसी के अध्यक्ष डेविड मॉरगन को अपने निर्णय से अवगत कराया।
आईसीसी द्वारा जारी एक वक्तव्य में पटेल ने बताया, "मुझमें और मेरे परिवार के लिए यह एक बेहतर अवसर था। आईसीसी ने मुझे मुख्य कार्यकारी अधिकारी की भूमिका निभाने को मौका दिया है जो कि मेरे खून में था।
लेकिन मैं अपने देश दक्षिण अफ्रीका को बहुत चाहता हूं और मैं यहां होने वाले 'सुपरस्पोर्ट इंटरनेशनल' खेलों में मुख्य कार्यकारी अधिकारी की चुनौतीपूर्ण भूमिका को आगे भी निभाना चाहता हूं।"
पटेल के निर्णय पर टिप्पणी करते हुए आईसीसी के अध्यक्ष मॉरगन ने कहा, "पटेल ने निश्चित रूप से हमें निराश किया है जिसके लिए वह सबसे उपयुक्त व्यक्ति थे। फिर भी कोई बात नहीं हमारे पास दूसरे उम्मीदवार भी हैं लेकिन शायद उनसे बेहतर दूसरा कोई नहीं होगा।"
आईसीसी के अगले मुख्य कार्यकारी अधिकारी के उम्मीदवार वर्तमान सीईओ मैल्कम स्पीड का कार्यभार संभालेंगे जो अगले साल अपने पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications