Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

75 वर्षीय भारतीय धावक ने पूरी की मैराथन

वाशिंगटन, 1 अप्रैलः पचहत्तर वर्षीय भारतीय धावक आशीष राय ने अपनी 81वीं मैराथन पूरी कर ली है। उन्होंने अटलांटा के 'आईएनजी जार्जिया मैराथन' में 26.2 मील की दौड़ लगाई।

आशीष ने अटलांटा के ठंड मौसम और तेज हवाओं के बीच 6 घंटे 21 मिनट 23 सेकंड में 26.2 मील की दौड़ लगाई। सत्तर वर्ष से ऊपर आयु वर्ग में वह पांचवें स्थान पर रहे। रूस के ओलेग मैरुसिन पुरुष वर्ग के फुल मैराथन में पहले स्थान पर रहे। उन्होंने 2 घंटे 18 मिनट 50 सेकंड का समय लिया।

पिछले वर्ष के चैंपियन केन्या के जोसफ चिर्ली से यह 27 सेकंड कम है। 'आईएनजी जार्जिया मैराथन' में 2,142 धावकों ने फुल मैराथन और 8,569 धावकों ने हाफ मैराथन पूरा किया।

भारतीय वायु सेना में हृदय रोग विशेषज्ञ के रूप में 21 वर्ष तक अपनी सेवाएं दे चुके राय ने पांच वर्ष पहले नार्वे में 70 वर्ष की आयु वर्ग में उक्त दूरी मात्र 4 घंटे 18 मिनट में पूरा कर लिया था।

दो वर्ष पहले राय को दाईं घुटने में 'ओस्टिओ-अथ्रिटीस' बिमारी हो गया था। इससे उनकी रफ्तार थोड़ी कम हो गई। राय ने वर्ष 2007 मे आठ महीने के दौरान आठ मैराथन में हिस्सा लिया था। वह इस वर्ष तीन और मैराथनों में हिस्सा लेना चाहते हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+