
पाकिस्तान के लिए लकी हैं कप्तान सरफराज
गौरतलब है कि सरफराज ने पाकिस्तानी को अपनी कप्तानी में अंडर-19 विश्वकप भी जितवाया था। अपने देश को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताकर सरफराज पाकिस्तान के लिए किसी हीरो से कम नहीं हैं।
|
पाकिस्तान जिंदाबाद के साथ हुआ स्वागत
पाकिस्तानी प्रशंसकों ने अपने हीरोज का 'पाकिस्तान जिंदबाद' के नारों के साथ स्वागत किया।

गलियों में बरसे फूल
जिस गली से पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की बस गुजर रही थी उस गली में लोग फूलों से उनका स्वागत कर रहे थे।

सरफराज के घर इकट्ठे हुए हजारों लोग
पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद के कराची स्थिति घर के बाहर हजारों की संख्या में लोग उन्हें बधाई देने के लिए इकट्ठे हुए थे।

छतों-गलियों में इकट्ठे हुए लोग
अपने हीरोज की एक झलक पाने के लिए लोग छत से लेकर हर गली में मौजूद थे।

ऐसे जीता था पाकिस्तान
गौरतलब है कि भारत ने पाकिस्तान को अपने पहले मैच में 124 रनों से हराया था। हालांकि उसके बाद पाकिस्तान ने बड़ा उलफेर कर फाइनल तक का सफर तय किया। फाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 338 रन बनाए। जीत के लिए 339 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 30.3 ओवर में 158 रनों पर ढेर हो गई थी। पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ अपने पहले ही मैच में शानदार शतक लगाया।


Click it and Unblock the Notifications
