oi-Amit
दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर थी। हालांकि पलड़ा दक्षिण अफ्रीका का ज्यादा भारी था। जहां दक्षिण अफ्रीका आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन टीम है तो वहीं पाकिस्तान नबर 8 पर काबिज है। दोनों टीमों के अब तक के सफर की बात करें तो जहां पाकिस्तान अपने पहले मैच में भारत के हाथों 124 रनों की करारी शिकस्त झेल चुकी है तो वहीं दक्षिण अफ्रीका ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को हराया था। हालांकि अब पाकिस्तान की उम्मीदें चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बनी हुई हैं।
हालांकि पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पिछले 4 मैचों में से 3 में जीत दर्ज की है लेकिन उस समय पाकिस्तान के पास जो खिलाड़ी थे उनममें से केवल अहमद शहजाद और शरफराज अहमद ही मौजूदा टीम में खेल रहे हैं।
LIVE Score:- टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए।
220 रनों के लक्ष्य का पीछ करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 27 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए। हालांकि बारिश के बाद मैच रोकना पड़ा। और अंत में पाकिस्तान ने डकवर्थ लुई नियम के मुताबिक ये मैच 19 रनों से जीत लिया। पाकिस्तानी गेंदबाज हसन अली को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पढ़ें मैच का LIVE अपडेट:-
- पाक ने अफ्रीका को D/L नियम के अनुसार 19 रनों से हराया
- बारिश के कारण मैच रुका, मजबूत स्थिति में पाकिस्तान, स्कोर 27 ओवर के 3 विकेट के नुकसान पर 119 रन।
- 93 के स्कोर पर पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिरा, हफीज आउट
- पाक की ओपनर जोड़ी पवेलियन लौटी, जमान के बाद अजहर भी आउट
- 40 के स्कोर पर पाकिस्तान को लगा पहला झटका, फखर जमान आउट
- द. अफ्रीका ने पाक को दिया 220 रनों का लक्ष्य
- 213 के स्कोर पर द. अफ्रीका का आठवां विकेट गिरा, रबाडा आउट
- द. अफ्रीका का सातवां विकेट गिरा, 28 रन बनाकर क्रिस मोरिस आउट
- अफ्रीका की हालत खस्ता, छठा विकेट गिरा, डुमिनी के बाद अगली ही गेंद पर पर्नेल आउट
- अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौटी, 118 के स्कोर पर डुमिनी आउट
- दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा, 91 के स्कोर पर आउट हुए फॉफ डुप्लेसिस
- 61 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को लगा तीसरा झटका, बिना खाता खोले आउट हुए एबी डिविलियर्स
- दक्षिण अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा, 60 के स्कोर पर आउट हुए डि कॉक
- 40 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को लगा पहला झटका, हाशिम अमला आउट
- दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 4 ओवर के बाद 0 विकेट के नुकसान पर 14 रन था।
- दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डिविलियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
- पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन):- अजहर अली, फखर जमान, बाबर आज़म, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, सरफराज अहमद (कप्तान, कीपर), इमाद वासिम, शादाब खान, जुनैद खान, मोहम्मद अमिर, हसन अली।
- दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन):- क्विंटन डी कॉक, हाशिम अमला, फॉफ डु प्लेसिस, एबी डिविलियर्स (कप्तान), जेपी डुमिनी, डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, वेन पार्नेल, कागीसो रबादा, मॉर्न मॉर्केल, इमरान ताहिर।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Wednesday, June 7, 2017, 17:37 [IST]
Other articles published on
Jun 7, 2017