आईपीएल: रॉयल चैलेंजर्स के सामने 166 रनों का लक्ष्य
हैदराबाद , 25 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग के एक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद डेक्कन चार्जर्स की टीम ने एडम गिलक्रिस्ट और हर्शल गिब्स के बीच पहले विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी की बदौलत 165 रन बना लिए।
राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में बंगलौर रायल चैलेंजर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डेक्कन चार्जर्स की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में ऑल आउट हो गई। डेक्कन चार्जर्स के लिए गिलक्रिस्ट ने 37 गेंदों में 46 और हर्शल गिब्स ने 34 गेंदों में 47 रन बनाए। दोनों के बीच 101 रनों की साझेदारी हुई।
इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद डेक्कन चार्जर्स की तरफ से वेणुगोपाल राव ने 12 गेंदों में दो चौकों व दो छक्कों की मदद से 26 रन बनाए। बंगलौर रायल चैलेंजर्स को यह मैच जीतने के लिए 166 रन बनाने हैं।
बंगलौर रायल चैलेंजर्स की तरफ से आर. विनय कुमार ने 3 विकेट झटके। डी. डब्ल्यु. स्टेन और विराट कोहली को दो-दो विकेट मिले।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications