For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के बारे में वो सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं

ये रहा चैंपियंस ट्रॉफी का पूरा शेड्यूल, समय और इतिहास, पढ़िए वो सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं।

इंग्लैंड में 1जून से शुरू हो रहे मिनी वर्ल्डकप के नाम से मशहूर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सभी टीमें जी जान से लगी हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 वन डे इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भारत अपने प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपना खिताब बचाने के अभियान का आगाज करेगा। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 8 टीमें हैं। आईसीसी रैंकिंग में नंबर 8 तक की टीमों को ही चैंपियंस ट्रॉफी में शामिल किया जाता है। 8 टीमों को 2 ग्रुप में रखा जाता है। प्रत्येक ग्रुप में 4-4 टीमें हैं। मौजूदा चैंपियन भारत है। भारत ने एमएस धोनी की कप्तानी में 2013 में पहला चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था।

ये रही दोनों ग्रुप की 8 टीमें, इस समय होगा मैच

ये रही दोनों ग्रुप की 8 टीमें, इस समय होगा मैच

ग्रुप ए की टीमेंः-

ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड

ग्रुप बी की टीमेंः-

भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका

इस समय होंगे मैचः-

दिन के मैच इंग्लैंड के समयानुसार सुबह 10.30 बजे से शुरू होंगे। जबकि दिन/रात के मैच इंग्लैंड के समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से शुरू होंगे।

आपको बता दें कि भारत के सभी मैच दिन में तीन बजे (भारतीय समयानुसार) से शुरू होंगे।

ये रहा पूरा शेड्यूल समय और वेन्यू के साथ

ये रहा पूरा शेड्यूल समय और वेन्यू के साथ

1 जून (गुरुवार) - इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश (ओवल) - 3 PM (भारतीय समयानुसार)

2 जून (शुक्रवार) - ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (एजबस्टोन) - 3 PM (भारतीय समयानुसार)

3 जून (शनिवार) - श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका (ओवल) - 3 PM (भारतीय समयानुसार)

4 जून (रविवार) - भारत बनाम पाकिस्तान (एजबस्टोन) - 3 PM (भारतीय समयानुसार)

5 जून (सोमवार) - ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (ओवल) - दिन / रात - 6 PM (भारतीय समयानुसार)

6 जून (मंगलवार) - न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड (कार्डिफ) - 3 PM (भारतीय समयानुसार)

7 जून (बुधवार) - पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका (एजबस्टोन) दिन /रात - 6 PM (भारतीय समयानुसार)

8 जून (गुरुवार) - भारत बनाम श्रीलंका (ओवल) - 3 PM (भारतीय समयानुसार)

9 जून (शुक्रवार) - न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश (कार्डिफ) - 3 PM (भारतीय समयानुसार)

10 जून (शनिवार) - इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (एजबस्टन) - 3 PM (भारतीय समयानुसार)

11 जून (रविवार) - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (ओवल) - 3 PM (भारतीय समयानुसार)

12 जून (सोमवार) - श्रीलंका बनाम पाकिस्तान (कार्डिफ) - 3 PM (भारतीय समयानुसार)

13 जून (मंगलवार) - इस दिन कोई मैच नहीं है।

14 जून (बुधवार) - पहला सेमीफाइनल (ए1 बनाम बी2) (कार्डिफ) - 3 PM (भारतीय समयानुसार)

(नोटः- पहले सेमीफाइनल में ग्रुप ए की टॉप टीम ग्रुप बी की दूसरे नंबर की टीम से भिड़ेगी।)

15 जून (गुरुवार) - दूसरा सेमीफाइनल (ए2 बनाम बी1) (एजबस्टोन) - 3 PM (भारतीय समयानुसार)

(नोटः- दूसरे सेमीफाइनल में ग्रुप ए की दूसरे नंबर की टीम ग्रुप बी की टॉप टीम से भिड़ेगी।)

16 जून, (शुक्रवार) - इस दिन कोई मैच नहीं है।

18 जून (रविवार) - फाइल मैच (ओवल) - 3 PM (भारतीय समयानुसार)

19 जून (सोमवार) - ये दिन फाइनल मैच के लिए रिजर्व रखा गया है।

ये रही पिछली बार की चैंपिंयन और रनर-अप लिस्ट

ये रही पिछली बार की चैंपिंयन और रनर-अप लिस्ट

-1998 - दक्षिण अफ्रीका (मेजबान - बांग्लादेश, रनर-अप - वेस्टइंडीज) - 9 टीमों ने भाग लिया था।

-2000 - न्यूजीलैंड (मेजबान - केन्या, रनर-अप - भारत) - 11 टीमों ने भाग लिया था।

-2002 - भारत और श्रीलंका संयुक्त विजेता (मेजबान - श्रीलंका) - 12 टीमों ने भाग लिया

(नोटः- फाइनल मैच का दिन और उसके लिए रखा गया रिजर्व डे को भी मैच नहीं हो सका।)

-2004 - वेस्टइंडीज (मेजबान - इंग्लैंड, रनर-अप - इंग्लैंड) - 12 टीमों ने भाग लिया था।

-2006 - ऑस्ट्रेलिया (मेजबान - भारत, रनर-अप - वेस्ट इंडीज) - 10 टीमों ने भाग लिया था।

-2009 - ऑस्ट्रेलिया (मेजबान - दक्षिण अफ्रीका, रनर-अप - न्यूजीलैंड) - 8 टीमों ने भाग लिया था।

-2013 - भारत (मेजबान - इंग्लैंड, रनर-अप - इंग्लैंड) - 8 टीमों ने भाग लिया था।

चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

पाकिस्तान की भारत पर 2-1 की बढ़त हैः-

-19 सितंबर, 2004 (बर्मिंघम, इंग्लैंड) - पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया था।

-26 सितंबर, 2009 (सेंचुरियन, दक्षिण अफ्रीका) - पाकिस्तान ने भारत को 54 रनों से हराया था।

-15 जून 2013 (बर्मिंघम, इंग्लैंड) - भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया था। (डकवर्थ / लुईस मैथड के हिसाब से)

ये रही क्वालीफाइड टीमों की लिस्ट (30 सितंबर 2015)

ये रही क्वालीफाइड टीमों की लिस्ट (30 सितंबर 2015)

आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग (30 सितंबर 2015 को, चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के लिए क्वालीफाई करने वाली शीर्ष 8 टीमें)

(टीम रैंक, प्वाइंट)

1. ऑस्ट्रेलिया - 127

2. भारत - 115

3. दक्षिण अफ्रीका - 110

4. न्यूजीलैंड - 109

5. श्रीलंका - 103

6. इंग्लैंड - 100

7. बांग्लादेश - 96

8. पाकिस्तान - 90

----------

9. वेस्ट इंडीज - 88

10. आयरलैंड - 49

11. झिम्बाब्वे - 45

12. अफगानिस्तान - 41

नोटः- आईसीसी के नियम के मुताबिक टॉप 8 टीमें ही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में हिस्सा ले सकती हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+