For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चैंपियंस ट्रॉफी: भारत को दोहरा झटका, पहले वॉर्म-अप मैच में नहीं खेलेंगे रोहित-यूवी

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वॉर्म-अप मैच में नहीं खेलेंगे युवराज सिंह और रोहित शर्मा, ये रहा बड़ा कारण।

लंदन, 28 मई। भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और मध्यक्रम के बल्लेबाज युवराज सिंह आज (28 मई) न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वार्म-अप मैच में नहीं खेलेंगे। दरअसल युवराज सिंह बुखार से पीड़ित है, जबकि रोहित शर्मा आज इंग्लैंड पहुंचेंगे। गौरतलब है कि रोहित शर्मा को बीसीसीआई ने उनके चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए अनुमति दी थी। हालांकि यूवी का स्वस्थ्य चिंता की बात नहीं है। युवराज सिंह की 30 मई को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वॉर्म-अप मैच में खेलने की संभावना है।


न्यजीलैंड के खिलाफ मैच में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर सबसे ज्यादा फोकस होंगा। वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया चाहती है कि रोहित शर्मा वापस अपनी फॉर्म में जल्द लौटें। गौरतलब है कि पूरे आईपीएल के दौरान मुंबई इंडियंस की पारी में रोहित शर्मा ने कभी ओपनिंग नहीं की थी। जबकि टीम इंडिया के लिए रोहति शर्मा ओपनिंग करते हैं। रोहित शर्मा ने पिछले काफी समय से 50 ओवर का मैच नहीं खेला है।

ऐसे में उनके लिए आज का मैच मांसिक रूप से खुद को मजबूत करने के लिए काफी महत्वपूर्ण था। वहीं दूसरी तरफ 2013 चैंपियंस ट्रॉफी विजेती भारतीय टीम के हीरो रहे शिखर धवन फॉर्म में हैं। आईपीएल में उन्होंने हैदराबाद के लिए शानदार ओपनिंग पारियां खेली हैं।

देखा जाए तो धवन को चोटिल लोकेश राहुल की जगह टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में टीम इंडिया की उम्मीदें धवन से उनके 2013 के प्रदर्शन को दोहराने की हैं। अब जब रोहित शर्मा मैच में शामिल नहीं हो रहे हैं तो भारत की तरफ से शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे ओपनिंग कर सकते हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+