बीसीसीआई का वार्षिक पुरस्कार समारोह

By Staff

players200मुंबई, सोमवार 17 दिसंबरः खिलाड़ियों का सम्मान और उनके प्रदर्शन की सराहना करने के लिए बीसीसीआई द्वारा मुम्बई में वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर भारत के पूर्व कप्तान नरी कॉन्ट्रेक्टर को लाइफटाइम अचीवमेंट (सीके नायडू) अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. साथ ही उन्हें 15 लाख रूपए की नकद राशि प्रदान की गई. कॉन्ट्रेक्टर को 1962 में वेस्टइंडीज में सिर में लगी चोट के कारण अपना करियर समाप्त करना पड़ा था.

समारोह में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लेकर रणजी मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा गया. सचिन तेंदुलकर को सत्र 2006-07 के दौरान अंतर्राष्ट्रीय मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 'पॉली उमरीगर ट्रॉफी" से सम्मानित किया गया. इसके अलावा उन्हें टेस्ट क्रिकेट में 11,000 रन और वनडे में 15,000 रन बनाने के लिए पांच लाख रूपए की पुरस्कार राशि दी गई.

राहुल द्रविड़ को वनडे करियर में 10,000 रन पूरे करने पर विशेष ट्रॉफी प्रदान की गई. वहीं अनिल कुंबले को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनने और टेस्ट मैचों में 550 विकेट पूरे करने पर सम्मानित किया गया.कर्नाटक के युवा बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा और बंगाल के तेज गेंदबाज राणादेब बोस को घरेलू क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने के लिए और सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के लिए माधव राव सिंधिया ट्रॉफी और एक-एक लाख रूपए की पुरस्कार राशि दी गई.

इस मौके पर बीसीसीआई ने महिला क्रिकेटरों को भी सम्मानित किया और जया शर्मा को 'सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी" के रूप में चिदंबरम ट्रॉफी और 50 हजार रूपए की राशि प्रदान की. इनके अलावा झूलन गोस्वामी, अंजू जैन व अंजुम चौपड़ा, मनदीपसिंह, के. अजय राणा, अजिंक्य रहाणे, जया शर्मा और मुंबई क्रिकेट संगठन को घरेलू सत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया.


Story first published: Monday, December 17, 2007, 16:01 [IST]
Other articles published on Dec 17, 2007
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+