INDvsPAK: ग्राउंड में आने से पहले टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम की दीवार पर लगा सचिन का हेल्मेट
लंदन। सचिन तेंदुलकर को कौन नहीं जानता। बच्चे-बच्चे के मुंह पर उनका नाम रहता है। भारत में क्रिकेट धर्म है तो सचिन तेंदुलकर उसके भगवान। सचिन ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है लेकिन वो युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बने हुए हैं। टीम इंडिया के भी कई खिलाड़ी सचिन से प्रेरणा लेते हैं। इसका ताजा उदाहरण चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में देखने को मिला। जी हां मैदान में उतरने से पहले टीम इंडिया ने अपने ड्रेसिंग रूम में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का हेल्मेट दीवार पर लगाया।

BCCI ने किया फोटो ट्वीट
टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में लगे सचिन के हेल्मेट का फोटो बीसीसीआई ने ट्वीट किया है। ट्वीट के कैप्शन में लिखा गया है कि 'देखिए, हमने टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में क्या पाया।
|
क्या लिखा है फोटो में
हेल्मेट के नीचे मास्टर ब्लास्टर के ऑटोग्राफ भी हैं। हेल्मेट को करीने से सजा कर लटकाया गया है। सचिन के ऑटोग्राफ के नीचे लिखा है 25 टेस्ट्स और 730 वनडे।

रोल मॉडल हैं सचिन
सचिन का टीम इंडिया बहुत रिस्पेक्ट करती है। देश ही नहीं दुनिया के कई क्रिकेटिंग नेशंस में उन्हें रोल मॉडल के तौर पर देखा जाता है। मैडम तुसाद के वैक्स म्युजियम में भी सचिन मौजूद हैं।

बाएं पैर पर पहले पैड बांधते थे सचिन
सचिन तेंदुलकर को महान क्रिकेटर सुनील गावास्कर ने एक जोड़ी पैड दिए थे। जब सचिन ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट खेला तो वही पैड पहने थे। वह पैड पहनने के मामले में अंधविश्वासी हैं और हमेशा बाएं पैर पर पहले पैड बांधते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications