भारतीय क्रिकेट टीम के लिए नए कोच की खोज चल रही है। हालांकि आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख निकल चुकी है। कई दिग्गजों ने इसके लिए आवेदन किया है। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई पूर्व गेंदबाज शेन वार्न ने कोच को लेकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड का मजाक बनाया है।
ऑस्ट्रेलिया दिग्गज क्रिकेटर ने दुनिया के सबसे अमीर बोर्ड का मजाक उड़ाया है। दरअसल शेन वार्न से पूछा गया कि क्या वे भारतीय टीम क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनना पसंद करेंगे तो इस पर उन्होंने बड़ा ही चौकाने वाला बयान दिया। वार्न ने कहा, "मैं बहुत महंगा हूं और मुझे नहीं लगता कि बीसीसीआई मेरा खर्चा उठा पाएगी।"
शेन वार्न ने आगे कहा कि उनके और विराट कोहली के बीच अच्छा साझेदी हो सकता है। वार्न के मुताबिक- "विराट और मेरी अच्छी साझेदारी हो सकती है, लेकिन जैसा की मैंने कहा कि मैं बहुत बहुत महंगा हूं।"
हालांकि क्रिकेट प्रेमियों को ये बात समझ नहीं आई कि आखिर क्यों दुनिया के सबसे अमीर बोर्ड को लेकर शेन वार्न ने ऐसा जवाब दिया। आपको बता दें कि दुनिया के सबसे खतरनाक स्पिनर गेंदबाज रहे शेन वार्न को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के पहले संस्करण में खरीदा था।
2008 से लेकर वार्न 2011 तक राजस्थान रॉयल्स से जुड़े रहे। हालांकि शेन वार्न ने अपनी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स को पहला आईपीएल का खिताब जितवाया था। आपको बता दें कि वार्न को राजस्थान रॉयल्स ने 4.5 लाख अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 3 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया था।