चैंपियंस ट्रॉफी: धवन ने गांगुली को पीछे छोड़ा, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

डिफेंडिंग चैंपियन भारत को 2013 में ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले शिखर धवन की फॉर्म 2017 में भी जारी है। धवन न केवल बल्ले से तेजी से रन बना रहे हैं बल्कि एक के बाद एक रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं। शिखर धवन ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ 34 गेंदों में 46 रन बनाए।

इसी के साथ धवन चैंपियंस ट्रॉफी में सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। धवन अब तक चैंपियंस ट्रॉफी की 9 मैच की 9 पारियों में 668 रन बना चुके हैं। इस दौरान धवन ने दो बार नाबाद पारी खेली है। धवन के खाते में 3 शतक और 3 अर्धशतक भी हैं।

वहीं अगर सौरव गागंली की बात करें तो उन्होंने 13 मैच की 11 पारियों में 665 रन बनाए थे। दादा के खाते में 3 शतक और 3 अर्धशतक हैं। हालांकि धवन अभी तक एक बार भी शून्य पर आउट नहीं हुए जबकि सौरव गांगुली एक बार शून्य पर भी आउट हुए थे। आपको बता दें कि शिखर धवन ने अपनी इस धमाकेदार पारी में 101.82 के स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए हैं। जबकि उनका औसत 95.42 का रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी में धवन का सर्वाधिक स्कोर 125 रन है।

ऐसा रहा है शिखर धवन का चैंपियंस ट्रॉफी का सफर
114(94)
102(107)*
48(41)
68(92)
31(24)
68(65)
125(128)
78(83)
46(34)
680 कुल रन (9 पारियों में)

Story first published: Thursday, June 15, 2017, 21:19 [IST]
Other articles published on Jun 15, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+