भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच अनिल कुंबल के बीच विवाद जारी है। इसी विवाद को निपटाने के उद्देश्य से सौरव गांगुली ने इस मुद्दे पर टीम के सभी खिलाड़ियों के मुलाकात की है। माना जा रहा है कि गांगुली ने इस मुलाकात में कोच अनिल कुंबले के बारे में फीडबैक लिया है।
पाकिस्तान से मुकाबले से पहले कोच और कप्तान के झगड़े ने भारतीय टीम के फैन्स को सकते में डाल दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सौरव गांगुली ने शुक्रवार को इस मुद्दे पर बाकी खिलाड़ियों की राय जानने के लिए इंग्लैंड में टीम होटेल में उनसे मुलाकात की। ज्ञात हो कि सौरव गांगुली बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य भी हैं। सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर पर अगले कोच को चुनने का जिम्मा भी है।
आपको बता दें कि दादा से पहले गुरुवार को बीसीसीआई के संयुक्त सचिव अमिताभ चौधरी और बीसीसीआई के जनरल मैनेजर एमवी श्रीधर ने भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात कर टीम में चल रहे मौजूदा संकट के बारे में जानकारी ली थी।
खैर अब ये तो समय ही बताएगा कि भारतीय टीम इस झगड़े के बावजूद अपने खिताब को बचा पाती है या नहीं। फिलहाल मुख्य कोच अनिल कुंबले का कार्यकाल चैंपियंस ट्रॉफी के बाद समाप्त हो रहा है। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या कुंबले का कार्यकाल आगे बढ़ाया जाएगा? या फिर नए कोच वीरेंद्र सहवाग होंगे?