Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कॉलिस और डिविलियर्स के शतक से अफ्रीका की स्थिति मजबूत (लीड)

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। जैक्स कॉलिस और ए.बी. डिविलियर्स के शानदार शतकों की बदौलत भारत के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन चायकाल तक दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 413 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया।

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। जैक्स कॉलिस और ए.बी. डिविलियर्स के शानदार शतकों की बदौलत भारत के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन चायकाल तक दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 413 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया।

स्थानीय सरदार पटेल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में अब तक भारत पर 337 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

जैक्स कॉलिस ने 132 रनों की इस पारी के साथ ही अपना 30वां टेस्ट शतक पूरा किया जबकि डी विलियर्स 159 रन बनाकर नाबाद थे।

जिस समय श्रीसंत ने कॉलिस के डंडे बिखेरे उस समय तक ये दोनों खिलाड़ी पांचवे विकेट के लिए 256 रन जोड़ चुके थे।

भारत के कप्तान अनिल कुंबले ने गेंदबाजी में अपने सभी विकल्प आजमाए लेकिन उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली। एलबीडब्ल्यू के कुछ निर्णय भारत के खिलाफ गए जबकि टीम ने डी विलियर्स को रन आउट करने का एक शानदार मौका भी गंवा दिया।

इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में मात्र 76 रन बनाए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+