Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैंपियंस ट्रॉफीः दुनिया को अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार है ये 'सबसे सफल' टीम

पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी केल रही बांग्लादेश की टीम को हल्के में लेना किसी के लिए भी खतरा साबित हो सकता है। बांग्लादेश के ओपनर बल्लेबाज तमीम इकबाल की मानें तो पिछले दो सालों में बांग्लादेश सबसे बेहतर टीम बनकर उभरी है।

बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने कहा कि पिछले दो सालों में बांग्लादेश दुनिया की सबसे सफल वनडे टीमों में से एक रही है। Cricbuzz.com से बात करते हुए इकबाल ने कहा कि पिछले दो साल बांग्लादेश क्रिकेट के लिए "शानदार" रहे हैं।

इकबाल ने कहा, "हमें काफी मैच हारने पड़े। हमें कड़ी मेहनत और आलोचनाओं से बी गुजरना पड़ा, लेकिन पिछले दो साल बांग्लादेश क्रिकेट के लिए शानदार रहे हैं। अगर आप ध्यान से हमारी टीम की तरफ देंखें तो पाएंगे कि बांग्लादेश दुनिया की सबसे सफल टीमों में से एक है।"

इकबाल ने कहा कि खिलाड़ियों को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में अपने अभियान के लिए काफी आत्मविश्वास हासिल हुआ है। गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉपी के इतिहास में पहली बार है जब बांग्लादेश टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर पाया है।

टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने के सवाल पर इकबाल ने कहा "यह रैंकिंग हासिल करना आसान नहीं था। इसके लिए हमें वास्तव में बहुत हार्ड वर्क करना पड़ा। ये पिछले दो-तीन वर्षों में की गई कड़ी मेहनत का फल है कि आज हम चैंपियंस ट्रॉफी खेल रहे हैं।"

इकबाल ने कहा कि दुनिया के सामने खुद को साबित करने के लिए ये (चैंपियंस ट्रॉफी) वाकई में बेस्ट टूर्नामेंट है। उन्होंने कहा कि हम तैयार हैं दुनिया को दिखाने के लिए कि हम कितना दम है।

हालांकि इकबाल ने यह भी कहा कि हाल की सफलता के बावजूद अभी भी बहुत कुछ उनकी टीम को सुधारने की जरूरत है। इकबाल ने कहा कि भारत, इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी टीमों को हराने के लिएए हमें और भी मेहनत करनी पड़ेगी।

हालांकि बांग्लादेश की टीम अपने पहले वार्म-अप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ दो विकेट से हार गई थी, लेकिन बांग्लादेश की टीम ने बल्ले से एक शानदार प्रदर्शन किया और 341 रन बनाए। आपको बता दें कि मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ टूर्नामेंट का पहला मैच खेलने से पहले बांग्लादेश मौजूदा चैंपियन भारत के खिलाफ दूसरे वॉर्म-अप मैच 30 मई को भिड़ेगी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+