For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

लंदन में भारतीय उच्चायोग के रिसेप्शन में शामिल हुई टीम इंडिया, देखें तस्वीरें

चैंपियंस ट्रॉफी के अपने सेमीफाइनल मैच से पहले भारतीय टीम लंदन में भारतीय उच्चायोग द्वारा दिए गए रिसेप्शन में शामिल होने पहंची।

इंग्लैंड में एक जून से जारी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 अपने चरम पर है। मिनी वर्ल्डकप में अब केवल तीन लेकिन अहम मुकाबले बचे हैं। जिसमें पहला मुकाबला (सेमीफाइनल) भारत बनाम बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। जहां भारत एक तरफ दक्षिण अफ्रीका को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा है तो वहीं बांग्लादेश न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचा है। हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी के अपने सेमीफाइनल मैच से पहले भारतीय टीम लंदन में भारतीय उच्चायोग द्वारा दिए गए रिसेप्शन में शामिल होने पहंची।

इस रिसेप्शन में शामिल होने भारतीय टीम का लगभग हर बड़ा चेहरा लंदन स्थिति भारतीय उच्चायोग पहुंचा। पूरी भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली को मुख्य कोच कुंबले ने के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के रिसेप्शन में पहुंची। अपने नेतृत्व में पिछली चैंपियंस जिताने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, शिखर धवन, केदार जाधव, हार्दिक पंड्या और टीम के अन्य सदस्यों के साथ समारोह में उपस्थित थे।

आपको बता दें कि श्रीलंका के हाथों मिली हार को छोड़ दिया जाए तो अपने खिलाब का बचाव करने लंदन पहुंची भारतीय टीम का अब तक का सफर काफी शानदार रहा है। रविवार को अफ्रीका को 8 विकेट के बड़े अंतराल से हराकर टीम इंडिया ने ग्रुप बी में टॉप स्थान के साथ सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया है।

लंदन में भारतीय उच्चायोग पहुंची टीम इंडिया की फोटो बीसीसीआई ने शेयर की हैं।

विराट कोहली ने भारतीय टीम का नेतृत्व किया

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टीम के सम्मान में लंदन में भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में भारतीय टीम का नेतृत्व किया।

महेंद्र सिंह धोनी भी आकर्षण का केंद्र रहे

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी भी स्वागत समारोह में आकर्षण का केंद्र रहे।

एक फ्रेम में कोहली, धोनी, पंड्या

एक फ्रेम में कोहली, धोनी, पंड्या

विराट कोहली, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या और मोहम्मद शमी फोटो के लिए पोज देते हुए। भारतीय उच्चायोग के सदस्यों के साथ इन खिलाड़ियों का फोटो सेशन भी हुआ।

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की विजिट पर भी गई टीम इंडिया

भारतीय टीम क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर भी पहुंची। यहां विराट कोहली, शिखर धवन और हार्दिक पंड्या ने लॉर्ड्स के लांग रूम में मौजूद सामानों पर नजर डाली।

रोहित शर्मा के साथ सेल्फी

रोहित शर्मा ने अपने साथी केदार जाधव, अजिंक्य रहाणे, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और रवींद्र जडेजा के साथ सेल्फी भी लिया। उन्होंने इसे अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर भी किया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+