चैंपियंस ट्रॉफीः फाइनल से पहले टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पछाड़ा
बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए भारतीय टीम के नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवाया। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 264 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका नहीं दिया।
भारतीय गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए तेजी से आगे बढ़ रही बांग्लादेश को जब 264 पर रोका तो टीम के नाम एक शानदार रिकॉर्ड दर्ज हो गया। दरअसल भारतीय टीम ने मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी में 11 ओवर से लेकर के 40 ओवर के बीच सर्वाधिक 19 विकेट झटके हैं। इसी के साथ भारतीय टीम ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई।
पढ़ेंः- जब सौरव गांगुली ने सानिया मिर्जा को बताया पाक टीम का फैन
इस मामले में भारत के बाद दूसरे नंबर पर 18 विकेट झटकर पाकिस्तान की टीम है। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने मेजबान इंग्लैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में जगह बनाई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
