बर्मिंघम (इंग्लैंड)। चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारतीय टीम गुरुवार को बांग्लादेश भिड़ेगी। इस मुकाबले से पहले भारतीय खिलाड़ियों का खास वीडियो सामने आया है। ये वीडियो प्रैक्टिस के दौरान का है। जिसमें टीम के सभी खिलाड़ी मस्ती के मूड में झूमते हुए नजर आ रहे हैं। आप भी देखिए विराट कोहली की टीम के खिलाड़ियों का अंदाज...
चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब बरकरार रखने की कवायद में जुटी टीम इंडिया सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ने की तैयारी में है। बर्मिंघम में भारतीय टीम का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। इस मुकाबले से एक दिन पहले टीम इंडिया ने खिलाड़ियों ने जमकर प्रैक्टिस की। इस दौरान खिलाड़ियों ने जहां मैदान पर जमकर पसीना बहाया। वहीं उनके बीच कुछ हल्के-फुल्के पल भी देखने को मिले। टीम इंडिया के खिलाड़ियों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें टीम के सदस्य झूमते-नाचते नजर आए। इस वीडियो में शिखर धवन पहले झूमते हुए दिखाई दिए, इसके बाद टीम के कप्तान विराट कोहली भी खुद को झूमने से नहीं रोक सके।
बता दें कि टीम इंडिया गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैदान में उतरेगी, अगर भारतीय टीम इस मुकाबले को जीत लेती है तो टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। इससे पहले टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अच्छी फॉर्म में हैं। वहीं खुद विराट कोहली का बल्ला भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में जमकर चला था। माना जा रहा है कि टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले को शानदार अंदाज में अपने नाम कर लेगी। हालांकि इसके लिए हमें गुरुवार के मुकाबले का इंतजार करना होगा। फिलहाल आप विराट ब्रिगेड के मैदान पर मस्ती का ये वीडियो देखिए...