Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली, अनुष्का के साथ टीम इंडिया ने देखी सचिनः अ बिलियन ड्रीम्स

इंग्लैंड में 1 जून से शुरू हो रही चैंपियंस ट्ऱॉफी से पहले भारतीय टीम ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की बायोपिक देख ली है। जी हां, इससे पहले खबरें आ रही थी कि इसी हप्ते टीम इंडिया एक साथ सचिन की बायोपिक सचिनः अ बिलियन ड्रीम्स देखेगी। हालांकि आज (24 मई) पूरी टीम ने एक साथ मूवी देखी। खिलाड़ियों के लिए 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। आपको बता दें कि टीम को एक साथ फिल्म दिखाने की पहल स्वंय मास्टर ब्लास्टर ने की थी। सचिन ने ही 1 जून से शुरू होने वाले मेगा इवेंट के लिए देश छोड़ने से पहले टीम को उनकी बायोपिक की स्क्रीनिंग के लिए आमंत्रित किया था।

वर्सोवा थियेटर में थी स्पेशल स्क्रीनिंग

वर्सोवा थियेटर में थी स्पेशल स्क्रीनिंग

मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग वर्सोवा के एक थियेटर में रखी गई थी। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा युवराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सचिन के साथ एक फोटो पोस्ट किया।

सेना के लिए भी रखी जा चुकी है स्क्रीनिंग

सेना के लिए भी रखी जा चुकी है स्क्रीनिंग

ज्ञात हो इसी महीने की शुरुआत में तेंदुलकर ने भारतीय सशस्त्र बलों के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। भारतीय क्रिकेट टीम ने स्क्रीनिंग से पहले से सचिन के साथ कई फोटो भी क्लिक किए। आपको बता दें कि भारत 4 जून को अपने प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अभियान की शुरूआत करेगा।

26 मई को रिलीज हो रही है 'भगवान' की फिल्म

26 मई को रिलीज हो रही है 'भगवान' की फिल्म

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बायोपिक 26 मई को रिलीज हो रही है। आपको बता दें कि फिल्म 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' में खुद सचिन ने भूमिका निभाई है। हालांकि फिल्म अभी रिलीज होने को है लेकिन इसकी कई स्पेशल स्क्रीनिंग हो चुकी हैं।

सचिन की असल जिंदगी से रूबरू होने का मिलेगा मौका

सचिन की असल जिंदगी से रूबरू होने का मिलेगा मौका

इस फिल्म के जरिए सचिन के जीवन के उन हिस्सों को बारे में पता चलेगा जिनके बारे में ज्यादा बात नहीं होती है। एक बेटे, भाई, पति, पिता और दोस्त के रूप में सचिन का जीवन कैसा रहा है, यह फिल्म उस बारे में काफी कुछ बताएगी।

तो सचिन ने दिया जीत का मंत्रा

तो सचिन ने दिया जीत का मंत्रा

इंग्लैंड रवानगी से पहले टीम ने सचिन के साथ लंबी बातचीत की। खबरों की मानें तो सचिन ने टीम को जीत का मंत्रा दिया है। सचिन ने इस दौरान कोहली से भी लंबी बातचीत की।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+