आलसी और अयोग्य हैं वेस्ट इंडीज के तेज गेंदबाज : गार्नर
मेलबर्न, 11 जून (आईएएनएस)। वेस्ट इंडीज के पूर्व गेंदबाज जोएल गार्नर ने टीम के मौजूदा तेज गेंदबाजों को 'आलसी और आयोग्य' करार दिया है।
उन्होंने वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के चार तेज गेंदबाजों को टेस्ट क्रिकेट के लिए अयोग्य करार देते हुए कहा कि उनका रवैया भी ठीक नहीं है।
गार्नर ने आस्ट्रेलिया में बुधवार को कहा, "फिटनेस उनकी सबसे बड़ी समस्या है। यदि आप शारीरिक रूप से फिट रहते हैं तो मानसिक रूप से भी फिट होते हैं। लेकिन वे ऐसे नहीं हैं।"
उन्होंने कहा कि वेस्ट इंडीज के तेज गेंदबाजों की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है और वे आलसी हैं।
उन्होंने कहा, "टेस्ट मैचों के दौरान उनकी तेजी केवल पहले और दूसरे सत्र तक बनी रहती है, इसके बाद उनकी गेंदबाजी में दम नहीं रह जाता। वे जरूरत के मुताबिक गेंदबाजी नहीं करते।"
गार्नर का कहना है कि टेस्ट क्रिकेट में 15 सत्र होते हैं। सभी में बेहतर प्रदर्शन की जरूरत होती है। लेकिन हमारे गेंदबाज टीम में किसी तरह अपनी जगह बनाने की जुगत में ही लगे रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications