डेविस कप : बोपन्ना ने भारत को दिलाई बढ़त (लीड)
नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। रोहन बोपन्ना ने घुटने की चोट से उबरते हुए जापान के केई निशिकोरी को हराकर डेविस कप के एशिया-ओसेनिया ग्रुप एक के दूसरे दौर के मैच में भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी।
बोपन्ना ने आज यहां खेले गए पांच सेटों के कड़े मुकाबले में निशिकारी को 7-6(2), 3-6, 6-4, 2-6, 6-3 से पराजित किया। मुकाबला दो घंटे 25 मिनट तक चला।
बोपन्ना ने नेट पर अपना स्वाभाविक खेल खेला हालांकि 19 वर्षीय जापानी खिलाड़ी ने बेसलाइन से खेलते हुए उनके सामने कड़ी चुनौती पेश की।
जापानी खिलाड़ी ने गेंद को ज्यादा से ज्यादा समय मैदान में रखकर भारतीय खिलाड़ी को गलती करने के लिए मजबूर करने की नीति अपनाई लेकिन बोपन्ना 22 एस लगाकर बाजी मारने में कामयाब रहे। इसके मुकाबले निशिकोरी केवल आठ ही एस लगा पाए।
मैच में दो-दो सेटों की बराबरी के बाद कोई खिलाड़ी एक भी अंक गंवाना नहीं चाहता था लेकिन आखिर बोपन्ना ने निशिकोरी की सर्विस तोड़ने में कामयाबी हासिल कर ली और मैच जीत लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications