For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चैंपियंस ट्रॉफी: 5 सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में 'दादा' इकलौते भारतीय

चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से पहले जानिए कौन है इस मिनी वर्ल्डकप का सबसे बड़ा 'रन'वीर?

इंग्लैंड में 1 जून से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सभी टीमें कमर कस चुकी हैं। लगभग हर कप्तान मीडिया में अपनी जीत का दावा कर रहा है। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि कौन सा खिलाड़ी इस बड़े टूर्नामेंट सबसे ज्यादा रन बनाने में कामयाब रहा है। क्रिकेट के मिनी वर्ल्डकप के नाम से मशहूर चैंपियंस ट्रॉफी 1998 में शुरू की गई थी। तब से लेकर अब तक 7 बार इसका आयोजन हो चुका है। जहां ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दो बार (2006, 2009) इस खिताब को जीता तो वहीं दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, भारत एक-एक बार इस खिताब को अपने नाम कर चुके हैं। हालांकि 2002 में भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से विजेता रहे थे। गौरतलब है कि भारत इस समय डिफेंडिंग चैंपियन है। 2004 में इंग्लैंड को उसके घर में हराकर फाइनल जीतने वाली वेस्टइंडीज की टीम इस बार चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई।
ये हैं चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, गेल के अलावा सभी क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं।

क्रिकेट के तूफान 'गेल' यहां भी सबसे आगे

क्रिकेट के तूफान 'गेल' यहां भी सबसे आगे

आज हम बात कर रहे हैं चैंपियंस ट्ऱॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की। जी हां, इस बड़े टूर्नामेंट में भी गेल का दबदबा कायम है। क्रिकेट के हर फॉर्मेट में चौकों-छक्कों की बरसात करने वाले गेल इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेल रहे हैं। लेकिन अब तक चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में गेल सबसे आगे हैं। गेल ने 2002 से 2013 तक चैंपियंस ट्रॉफी में 17 मैचों में सर्वाधिक 791 रन बनाए हैं। इनमें तीन शतक भी शामिल हैं। गेल का चैंपियंस ट्रॉफी सर्वोच्च स्कोर 133* रन है। गेल ने चैंपियंस ट्रॉफी में 101 चौके (सबसे ज्यादा) व 15 छक्के भी लगाए हैं।

2- महेला जयवर्धने

2- महेला जयवर्धने

गेल के बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर महेला जयवर्धने का नाम आता है। हालांकि जयवर्धने ने क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। महेला जयवर्धने ने 2000 से लेकर 2013 तक 22 मैचों की 21 पारियों में 84.80 के स्ट्राइक रेट से 742 रन बनाए। जयवर्धने का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 84 रन है। हालांकि इस दौरान उन्होंने कोई शतक नहीं लगाया लेकिन 5 अर्धशतक जरूर लगाए।

3- कुमार संगकारा

3- कुमार संगकारा

श्रीलंका के ही पर्व क्रिकेटर कुमार संगकारा ने 22 मैचों की 21 पारियों में 71.36 के स्ट्राइक रेट से 683 रन बनाए। संगकारा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 134 रन रहा। इस दौरान उन्होंने 1 शतक व 4 अर्धशतक भी लगाए। हालांकि संगकारा ने चैंपियंस ट्रॉफी में कोई भी छक्का नहीं मारा। उनके नाम केवल 68 चौके रहे।

चौथे नंबर पर काबिज हैं दादा

चौथे नंबर पर काबिज हैं दादा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ओपनर बल्लेबाज सौरव गांगुली चैंपियंस ट्रॉफी में रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। गांगुली ने चैंपियंस ट्रॉफी में 1998 से 2004 तक कुल 13 मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 73.88 की जबरदस्त औसत से कुल 665 रन बनाए थे। नाबाद 141 रन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। दादा ने तीन शतक व 3 अर्धशतक भी लगाए। दादा के नाम 66 चौके व 17 छक्के भी हैं।

5- जैक कैलिस

5- जैक कैलिस

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जैक्स कैलिस के नाम 17 मैचों में 653 रन हैं। कैलिस का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 113 रन है। कैलिस मे 1998 से 2009 तक 17 मैच खेले। इस बीच उन्होंने 1 शतक व तीन अर्धशतक भी लगाए। कैलिस के नाम 63 चौके व 9 छक्के शामिल हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+