सेमीफाइनल में पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन भारत और बांग्लादेश के मुकाबले को लोगों को फ्री में दिखाने के लिए मोदी सरकार ने बड़ा कदन उठाया है। गुरुवार (15 जून) को दूसरा सेमीफाइनल भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। इसके लिए केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय ने दिल्ली के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने का इंतजाम किया है। दरअसल मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में मंत्रालय की ओर से मेगा एलईडी स्क्रीन लगाकर सेमीफाइनल और फाइनल देखने की व्यवस्था की गई है।
दक्षिण अफ्रीका को वर्चुअल क्वॉर्टर फाइनल में हराकर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा है तो वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को हराकर बड़ा उलफेर करते हुए पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा है। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर है। बुधवार को खेल व युवा मामलों के केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने इस स्क्रीन का उद्घाटन किया। आपको बता दें कि इस स्क्रीन पर मैच देखने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही इसका पूरा खर्च मंत्रालय उठाएगा।
दरअसल खेल को बढ़ावा दोने के उद्देश्य से लगाई गई स्क्रीन पर मैच देखने के लिए वाकायदा विज्ञापन दिया गया है। विज्ञापन के अनुसार, यहां पर चाट पकौड़ी और पुरानी दिल्ली के कई व्यंजनों का स्वाद भी चखने को मिलेगा। खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा है कि खेल मंत्रालय ने कई पहल की हैं ये उन्ही का एक हिस्सा है। इसके अंतर्गत स्टेडियम का भरपूर फायदा उठाया जाएगा। आपको बता दें कि डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने अपने दूसरे वॉर्म-अप मैच में बांग्लादेश को 240 रनों के बड़े अंतराल से हराया था।
Inaugurated Mega LED Screen at Dhyanchand Stadium (India Gate) for free public viewing of #CT17 S/Fs & Final, do join with your friends! pic.twitter.com/is7PobcsjD
— Vijay Goel (@VijayGoelBJP) June 14, 2017