For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत बनाम पाकिस्तानः फिर याद आया वेंकटेश प्रसाद-सोहेल का झगड़ा

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले पढ़िए उस मैक की दास्तां जिसमें वेंकटेश प्रसाद ने पाकिस्तान को एक ही गेंद में पूरा जवाब दि दिया था। देखें वीडियो।

नई दिल्ली, 2 जून: क्रिकेट ही नहीं पूरे स्पोर्ट्स जगत के खेलों में भारत-पाक मैच सब से बड़ा खेल माना जाता है। इसका कारण लगभग हम सभी जानते हैं। आईसीसी के किसी भी बड़े टूर्नामेंट में जब भी भारत-पाक आमने-सामने होते हैं वो मैच पूरे टूर्नामेंट का आकर्षण केंद्र होता है। मौजूदा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच 4 जून को महामुकाबला होने वाला है। गौरतलब है कि भारत पाकिस्तान से न तो वनडे विश्वकप और न ही टी-20 विश्वकप में कभी हारा है। हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को भारत पर बढ़त हासिल है। अब तक हुए तीन मैचों में पाकिस्तान ने 2 भारत ने 1 जीता है।

जब भी भारत-पाक मुकाबला हुआ है क्रिकेट की पिच पर गर्मा-गर्मी देखने को मिली है। कमेंटेटर से लेकर हर फैन्स को वो इस गर्मा-गर्मी के बारे में बखूबी याद है। आज हम उन्हीं पुराने किस्सों में एक से बारे में चर्चा करने जा रहे हैं।

हालांकि भारतीय खिलाड़ियों ने हमेशा जुबना के साथ-साथ बल्ले और गेंद से भरपूर जवाब दिया है। आज हम भारत-पाक के बीच उस मुकाबले के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी यादें हर भारतीय के जहन में बसी हैं।

अगर कोई भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान खिलाड़ियों में बहस की बात की जाए तो 1996 विश्वकप में हुए भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद और पाकिस्तान बल्लेबाज आमिर सोहेल की तकरार अब तक सबके दिमाग में छपी होगी।

दरअसल वर्ल्‍ड कप के क्‍वार्टर फाइनल में पाकिस्‍तान को भारत के खिलाफ एक बड़ा स्‍कोर चेज करना था। क्रीज पर मौजूद आमिर सोहेल ने वेंकटेश प्रसाद की बॉल पर ऑफ साइड में चौका जड़ दिया। इसके बाद जो हुआ वो इतिहास बन गया।

भारत ने नवजोत सिंह सिद्धू की 93 रनों की पारी की बदौलत 287 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। हालांकि 288 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 248 रन ही बना सका और ये मैच भारत ने जीत लिया लेकिन ये मैच वेंकटेश प्रसाद और आमिर सोहेल के बीच टकरार के लिए ज्यादा रखा जाता है।

288 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान को आमिर सोहेल और सईद अनवर ने शानदार शुरूआत देते हुए पहले विकेट के लिये 84 रन जोड़ दिये। जवागल श्रीनाथ ने अनवर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। मैच का 15वां ओवर वेंकटेश प्रसाद कर रहे थे ओवर की चौथी गेंद पर सोहेल ने चौका जड़ दिया।

चौका लगाने के बाद सोहेल ने प्रसाद की ओर इशारा करते हुए कहा कि तुम्हारी जगह बाउंड्री के बाहर ही है। अब भला किसी भारतीय को जब उकसाओगे तो वो चुप तो नहीं बैठेगा! खैर वेंकटेश प्रसाद ने जुबना से तो कुछ नहीं कहा लेकिन गेंद ने उनकी जो जवाब दिया वो इतिहास बन गया। प्रसाद बिना कुछ बोले ओवर की अंतिम गेंद फेंकने चले गए।

सोहेल पहले से ही गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजने की फिराख में थे लेकिन वेंकटेश प्रसाद को जवाब देना था और दिया सोहेल की गिल्ली उड़ाकर। सोहेल को आउट करने के बाद शांत रहने वाले वेंकटेश प्रसाद ने आमिर सोहेल को उनके अंदाज में ही जवाब देते हुए पवेलियन की ओर जाने का इशारा किया। 'सोहेल तुम्हारी जगह भी पवेलियन है।'

यहां देखें वीडियोः-

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+