रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले विराट कोहली ने बड़ा बयान दिया है। कोहली ने कहा कि परिस्थिति को देखते हुए टीम में बड़ बदलाव किया जाएगा। करो या मरो मुकाबले से पहले कोहली ने टीम को लेकर कहा है कि टीम अच्छी फॉर्म में है।
कोहली ने युवराज सिंह को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैं युवराज के लिए व्यक्तिगत रूप से कह सकता हूं कि वह बहुत बड़े फाइटर हैं। कोहली ने कहा कि युवराज ने भारत के लिए बहुत कुछ दिया है। जब-जब जरूरत पड़ी है युवराज ने खुद को प्रूफ किया है।दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने कमर कस ली है। कोहली ने मुकाबले को ज्यादा हाईप नहीं देंगे।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं इसलिए हम अपना नेचुरल गेम खेलेंगे। कोहली ने कहा कि इस मुकाबले को लेकर ज्यादा एक्साइटमेंट घातक हो सकती है। कोहली के मुकाबिक कई बार टीमें ज्यादा अच्छा करने के चक्कर में धोखा खा जाती हैं। इसलिए हम अपना नेचुरल गेम खेलेंगे।
कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अश्विन को खिलाए जाने के भी संकेत दिए। टूर्नामेंट के दोनों मैंचों से बाहर रहने वाले अश्विन को नेट्स पर पसीना बहाते हुए देखा गया है। कोहली ने कहा- "हम पिछले गेम के हिसाब से टीम में बदलाव करेंगे। इसकी पूरी संभावना है। लेकिन अभी हम इसका खुलासा नहीं करेंगे।"