भारतीय कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच अनिल कुंबले के बीच विवाद और गहराता जाता रहा है। जी हां, आज (1 जून) से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए ये किसी बुरी खबर से कम नहीं है। दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी की फेवरेट टीमों में से एक भारत का पहला मुकाबला 4 जून को पाकिस्तान से है।
इस महामुकाबले से पहले भारतीय ड्रेसिंग रूम के अंदर कुछ ठीक नहीं चल रहा है। खासकर कप्तान विराट कोहली और कोच अनिल कुंबले के बीच।
ओवल में बांग्लादेश के खिलाफ वार्म-अप मैच के बाद कप्तान और कोच के बीच काफी कुछ देखने को मिला। जी हां, दरअसल मैच के बाद कोहली नेट प्रैक्टिस कर रहे थे तभी कोच अनिल कुंबले भी नेट पर आए लेकिन उसके बाद जो हुआ वो टीम इंडिया के लिए ठीक नहीं है।
दरअसल कोच को देखते ही कोहली नेट प्रैक्टिस छोड़कर वहां से चले गए। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि विराट नेट प्रक्टिस छोड़कर अचानक चले क्यों गए।
खैर अब ये तो समय ही बताएगा कि भारतीय टीम पर इस झगड़े का क्या असर पड़ता है लेकिन भारत ने अपने दोनों प्रक्टिस मैच जीतकर जता दिया है कि वह अपने खिताब की रक्षा करने में सक्षम है।