उड़ीसा की कल्पना पहुंची एवरेस्ट पर (लीड)
काठमांडू, 22 मई (आईएएनएस)। उड़ीसा की एक 41 वर्षीय महिला ने माउंट एवरेस्ट के शिखर तिरंगा फहरा कर देश का मान बढ़ाया है। वह एवरेस्ट पर पहुंचने वाली राज्य की पहली महिला बन गई हैं।
पेशे से वकील कल्पना दास इससे पहले भी दो बार 8,848 मीटर ऊंचे विश्व के सर्वोच्च शिखर पर चढ़ने का प्रयास कर चुकी थीं। तीसरी बार वह अपने प्रयास में सफल हो गईं हैं।
नेपाल स्थित अरुण ट्रेक्स एंड एक्सपेडिसन प्राइवेट लिमिटेड के मुताबिक राज्य की 41 वर्षीय कल्पना दास बुधवार दोपहर 11.30 बजे विश्व के सर्वोच्च शिखर पर चढ़ने में सफल हो गईं। वह ढेंकानाल जिले के कुम्भार साही की रहने वाली है ।
कंपनी की वेबसाइट के अनुसार कल्पना गत 3 अप्रैल को पांच सदस्यीय दल के साथ अभियान पर निकली थी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी कल्पना दो बार एवरेस्ट पर चढ़ने की असफल कोशिश कर चुकी थी लेकिन तीसरी बार वह अपने सपने को साकार करने में सफल हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications