For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

डिविलियर्स को पछाड़ वनडे में नंबर 1 बने विराट, टॉप 10 में धवन

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी वनडे रैंकिग में बल्लेबाजी में शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया है।

कार्डिफ, 13 जून: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी वनडे रैंकिग में बल्लेबाजी में शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया है। जबकि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हाजलवुड ने आईसीसी वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर एक का स्थान हासिल किया है। जोश हेजलवुड अपने करियर में पहली बार नंबर वन पर पहुंचे हैं। आईसीसी ने मंगलवार को चैंपयिंस ट्रॉफी 2017 के लीग मैच खत्म होने के बाद यह रैंकिंग जारी की है।

गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत में भारतीय कप्तान कोहली टॉप पर काबिज दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डिविलियर्स से 22 और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर से 19 अंक पीछे थे। लेकिन आईसीसी की ताजा रैंकिग में कोहली ने लंबी छलांग लगाते हुए नंबर वन का स्थान हासिल कर लिया है। आपको बता दें कि कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 81 रन बनाए थे इसके अलावा अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की नाबाद पारी खेली थी। कोहली को इन मैच में खेली गई शानदार पारियों का फायदा हुआ है।

ज्ञात हो कि दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स 25 फरवरी 2017 से नंबर एक के स्थान पर काबिज थे। हालांकि डिविलिर्स दो अंकों के नुकसान के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर दूसरे नंबर पर काबिज हैं। हालांकि उनका विराट कोहली से केवल एक ही अंक कम है। कोहली के 862 प्वाइंट हैं जबकि वार्नर के 861 प्वाइंट।

इसके अलावा भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का भी चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन जारी है। धवन ने पांच पायदान की छलांग के साथ टॉप 10 में वापसी की है। इस टूर्नमेंट में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 68, श्रीलंका के खिलाफ 125 और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 78 रनों की पारी खेलने वाले धवन के 746 प्वाइंट हैं और वे 10वें स्थान पर हैं।

हालांकि कोई भारतीय गेंदबाज आईसीसी वनडे रैंकिंग के टॉप टेन में जगह बनाने में नाकामयाबब रहा।

ये रही पूरी लिस्टः-
रैंक (+/-) प्लेयर- टीम- अंक
1 (+2) विराट कोहली-भारत -862
2 (-) डेविड वार्नर- ऑस्ट्रेलिया- 861
3 (-2) एबी डिविलियर्स- द. अफ्रीका- 847
4 (+1) जो रूट- इंग्लैंड- 798
5 (+4) केन विलियमसन- न्यूजीलैंड- 779
6 (-2) क्विनटन डी कॉक- द.अफ्रीका- 769
7 (-1) फफ डु प्लेसिस- द.अफ्रीका- 768
8 (-1) बाबर आजम- पाकिस्तान- 763
9 (-2) मार्टिन गुप्टिल- न्यूजीलैंड- 749
10 (+5) शिखर धवन भारत 746

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+