चैंपियंस ट्रॉफी 2017: स्विंग करो, बाउंसर फेंको लेकिन विराट को पहले OUT करो-अफरीदी
लंदन। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के अहम मैच में आज भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त मुकाबला होगा। दोनों वतन के लोग इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं इसलिए ये मैच शानदार होगा इसकी उम्मीद की जा सकती है।
भले ही कप्तान कोहली कहें कि ये मैच भी आम मैच की तरह होगा लेकिन ये बात वो भी जानते हैं कि जब मैदान पर इंडिया और पाकिस्तान भिड़ते हैं तो केवल खेल नहीं भावनाएं उफान मारती है और इसलिए ये मैच केवल मैच नहीं रह जाता है। दोनों ही देश की टीमें इस मैच को जीतने की भरपूर कोशिश करेंगी।
शाहिद अफरीदी का बड़ा बयान
लेकिन मैच से ठीक पहले पाकिस्तानी ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी का प्रबल दावेदार बताया है।
कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार
अफरीदी ने आईसीसी के लिये लिखे अपने कॉलम में कहा है कि जुनूनी पाकिस्तानी समर्थक के तौर पर यह सामान्य ही है कि मैं चाहूंगा कि मेरी टीम किसी भी टीम के खिलाफ जीत दर्ज करे, विशेषकर भारत के खिलाफ लेकिन इसमें किसी को कोई शक नहीं कि कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस खिताब की प्रबल दावेदार है इसलिए पाकिस्तानी गेंदबाजों को भारत की मजबूत बल्लेबाजी इकाई के खिलाफ अपना शीर्ष प्रदर्शन करना होगा।
कोहली को पिच पर ज्यादा देर तक टिकने ना दें
अफरीदी ने कहा कि पाकिस्तानी बॉलरों की कोशिश होनी चाहिए कि वो कोहली को पिच पर ज्यादा देर तक टिकने ना दें इसके लिए चाहें उन्हें बॉल स्विंग करानी हो, बाउंसर फेंकनी हो या फिर स्पिन करानी हो, जो भी हो करें, क्योंकि मैच जीतने के लिए कोहली का जल्दी आउट होना जरूरी है। गौरतलब है कि कोहली की मैच जिताऊ पारियों में 5 पारियां ऐसी हैं जो कि पाकिस्तान के खिलाफ ही हैं इसलिए अफरीदी की ओर से ये बयान आया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
