गेंदबाजों ने हमारे लिए मैच जीता : सहवाग
हैदराबाद, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के एक मुकाबले में कल रात अपनी तूफानी बल्लेबाजी से डेक्कन चार्जर्स को धूल चटा देने वाले दिल्ली डेयर डेविल्स टीम के कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने अपनी टीम की जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया।
सहवाग ने कहा, "हमारे गेंदबाजों ने हमारे लिए मैच जीता। मोहम्मद आसिफ, परवेज महारूफ और ग्लेन मैकग्राथ की शानदार गेंदबाजी के कारण ही हम उन्हें 150 रनों से कम के स्कोर पर रोक पाने में सक्षम हुए।"
गौरतलब है कि दिल्ली डेयर डेविल्स की टीम ने कल रात डेक्कन चार्जर्स को सात ओवर शेष रहते नौ विकेट से हरा दिया था जिसमें सहवाग के 41 गेंदों पर बनाए धुआंधार 94 रन शामिल थे। सहवाग ने कल आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स के एक ओवर में 30 रन बटोरे थे।
प्रतियोगिता में अपनी जीत की संभावनाओं के बारे में उन्होंने कहा कि अभी तो शुरुआत है और कोई भी टीम इसे जीत सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications