ओलंपिक मशाल बीजिंग पहुंची
बीजिंग, 31 मार्च (आईएएनएस)। ओलंपिक मशाल सोमवार को ग्रीस से चीन पहुंच गई। तय कार्यक्रम के अनुसार बीजिंग के थियानमेन चौक पर एक समारोह में इसे प्रस्तुत किया जाना था।
ओलंपिक मशाल के चीन पहुंचने से पहले तिब्बती प्रदर्शनकारियों द्वारा बाधा पैदा करने की आशंका के मद्देनजर थियानमेन चौक और बीजिंग के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई थी।
बीजिंग ओलंपिक आयोजन समिति (बीओसीओजी) ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण जगह की कमी का हवाला देते हुए 24 विदेशी मीडिया संगठनों को समारोह से बाहर रखा। हालांकि इन संगठनों के पास समारोह में शिरकत करने के लिए आमंत्रण पत्र था।
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति सोमवार को बीजिंग का दौरा करेगी। वहीं दूसरी ओर कई मानवाधिकार संगठनों का चीन पर दवाब है।
गौरतलब है कि ओलंपिक मशाल बीजिंग से 20 देशों से गुजरेगी। इसके बाद आठ अगस्त को बीजिंग के राष्ट्रीय स्टेडियम में यह ओलंपिक मशाल पहुंचेगी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार तिब्बत से ओलंपिक मशाल के गुजरने की चीनी योजना का भी तिब्बती प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया है।
प्रदर्शनकारियों का मानना है कि तिब्बत से मशाल के गुजरने से चीन शांति को लेकर गलत संदेश देना चाहता है। गौरतलब है कि 1951 में चीनी सेना ने तिब्बत पर अधिकार स्थापित कर लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications