For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चैंपियंस ट्रॉफीः वेस्टइंडीज की धाकड़ बैटिंग को मिस करेंगे फैन

दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों से सजी वेस्टइंडीज की टीम इस बार चैंपियंस ट्रॉफी नहीं खेल रही है। ये रहा शर्मनाक कारण।

आईपीएल हो या फिर कोई और बड़ा टूर्नामेंट क्रिकेट फैन्स के लिए वेस्टइंडीज के प्लेयर मनोरंजन कराने में सबसे आगे रहते हैं। लेकिन इस बार क्रिकेट के चहीतों के लिए बुरी खबर है। दरअसल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में इस बार वेस्टइंडीज की टीम नहीं खेल रही है। दुनिया के सबसे खतरनाक प्लेयर क्रिस गेल की बैटिंग को मिस करेंगे इस बार। दरअसल इस साल के टूर्नामेंट में भी आईसीसी के नियम के मुताबिक टॉप आठ टीमें ही हिस्सा ले रही हैं। इन आठ टीमों में मेजबान इंग्लैंड के अलावा भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड शामिल हैं।

रैंकिंग में फ्लॉप हो गई चैंपियंन वेस्टइंडीज
चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार ऐसो होगा जब वेस्टइंडीज की टीम इस मिनि विश्वकप में नहीं खेल रही है। दरअसल टूर्नामेंट के लिए निर्धारित आईसीसी नियमों के मुताबिक 30 सितंबर 2015 तक जो भी टीमें वनडे रैंकिंग में टॉप 8 में थी उन्हीं को खेलने का मौका दिया गया। आपको बता दें कि पिछली बार चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश की टीम नहीं खेल सकी थी।

हर बार चैंपियंस ट्रॉफी में शामिल हुई है वेस्टइंडीज
मौजूदा टी20 चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम हर बार चैंपियंस ट्रॉफी में शामिल हुई है। टूर्नामेंट का आगाज साल 1998 में हुआ था। तब से लेकर 2013 तक वेस्टइंडीज की टीम हर बार इसका हिस्सा रही है। साल 2004 में वेस्टइंडीज ने कप्तान ब्रायन लारा की शानदार पारी के दम पर इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+