नई दिल्ली। भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने फिर एक बार ट्विटर पर कुछ ऐसा शेयर किया है जिसे देखने के बाद आप पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे।
वीरू ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और दिग्गज स्पिनर शेन वार्न की सोते हुए तस्वीर शेयर की है, ये तस्वीरें तब की है जब कमेंट्री की भागदौड़ के बाद दोनों खिलाड़ी आराम फरमा रहे थे, जिसको जहां जगह मिली उसने वहीं पर सोने का इंतजाम कर लिया। इन तस्वीरों में दादा सूट पहने हुए जमीन पर लुढ़के हैं तो वहीं वार्न मियां पैंट-शर्ट पहनकर सोफे पर आंखें मूंदे पड़े है।
इन तस्वीरों को शेयर करते सहवाग ने लिखा है कि - ले रहे हैं सोने का मजा... हम अपना भविष्य अपने सपनों से लिखते हैं, और ये दो महान खिलाड़ी अपने सपनों का पीछा कर रहे हैं. सोने का मजा...
गौरतलब है कि ये तस्वीर भारत-पाकिस्तान मैच खत्म होने के बाद की है। रविवार को हुए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 124 रनों से हरा दिया है।
The future is shaped by one's dreams. These legends still don't waste time in following their dreams. Sone ka Maza@SGanguly99 @ShaneWarne pic.twitter.com/2zgZEC4KWa
— Virender Sehwag (@virendersehwag) June 5, 2017